30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी को नहीं परवाह, रोज बह रहा हजारों लीटर पानी

कायड़ रोड-सरस्वती नगर में रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन विभाग को इसकी कतई परवाह नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 12 Nov 2019, 5:09 PM IST

किसी को नहीं परवाह, रोज बह रहा हजारों लीटर पानी

किसी को नहीं परवाह, रोज बह रहा हजारों लीटर पानी

अजमेर. बरसात से बीसलपुर बांध लबालब होने के साथ ही जलदाय विभाग भी बेफिक्र हो गया है। कायड़ रोड-सरस्वती नगर में रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन विभाग को इसकी कतई परवाह नहीं है। रिहायशी इलाके में पानी फैलने से लोग परेशान हैं। अधिकारी और कर्मचारी तमाशबीन बने हुए हैं।


कायड़ रोड-सरस्वती नगर में जलदाय विभाग का दफ्तर बना हुआ है। इसमें ओवर हैड टैंक (टंकी) बनी हुई है। विभाग टंकी से आसपास की कॉलोनियों में पानी सप्लाई करता है। यहां आए दिन टंकी ओवर फ्लो हो जाती है। इससे पानी आसपास के घरों, सडक़ों-गलियों में भर जाता है। सोमवार को भी हजारों लीटर पानी बहकर कॉलोनी में जमा हो गया। क्षेत्रवासियों का कहना है, कि व्यर्थ बहते पानी को रोकने के लिए विभाग के दफ्तर-पम्प हाउस पर कर्मचारी भी नहीं मिलते हैं।

मई माह से समस्या...

क्षेत्रवासियों की मानें तो बीते मई से पानी बहने की समस्या लगातार बनी हुई है। 17 मई को भी यहां टंकी से तेज रफ्तार से पानी धीरे-धीरे बहता हुआ आसपास के घरों, सडक़ों-नालियों तक पहुंच गया था। तीन घंटे तक तक हजारों लीटर पानी बहता देखकर आसपास रहने वाले लोग जलदाय विभाग के दफ्तर पहुंचे थे। पत्रिका के जलदाय विभाग को सूचना देने पर पर कर्मचारियों ने देर शाम पहुंचकर पानी बंद किया था।