30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big decision-अब अजमेर दरगाह भी होगी दिन में एक मर्तबा खाली

सोमवार आधी रात बाद अचानक दरगाह में पुलिस का सर्च अभियान, अब दरगाह को रोज खाली कर पुलिस लेगी तलाशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 15 Oct 2019, 2:57 AM IST

Big decision-अब अजमेर दरगाह भी होगी दिन में एक मर्तबा खाली

Big decision-अब अजमेर दरगाह भी होगी दिन में एक मर्तबा खाली

अजमेर.
ख्वाजा साहब की दरगाह में सोमवार आधी रात बाद अचानक पुलिस का सर्च अभियान शुरू हुआ। हालांकि यह सर्च अभियान जिला पुलिस, दरगाह कमेटी व खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान, शेख जादगान की पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के साथ हुई संयुक्त बैठक में हो चुका था। सर्च अभियान में दरगाह व गंज थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता बुलवाया गया था। देर रात दरगाह को खाली करवाने के बाद चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।
सोमवार रात डेढ़ बजे अचानक दरगाह बाजार में पुलिस की हलचल बढ़ते ही क्षेत्रवासियों में खलबली मच गई। पुलिस उपअधीक्षक(दरगाह) सुरेन्द्रसिंह, दरगाह थानाधिकारी हेमराज, गंज थानाधिकारी जयसिंह के साथ दोनों थाने का पुलिस जाप्ता दरगाह परिसर में पहुंच कर जायरीन को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि यहां कुछ जगह पर पुलिस को जायरीन का विरोध का भी सामना करना पड़ा। जानकारों के मुताबिक जिला पुलिस को दरगाह परिसर में रात में अवैध गतिविधि संचालन की शिकायत मिल रही थी। मुद्दे पर गतदिनों एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने दरगाह से जुड़ी खादिमों की संस्था अंजुमन शेख जादगान व सैयद जादगान और दरगाह कमेटी के सदस्यों की संयुक्त बैठक ली थी। बैठक में दरगाह परिसर में मौजूद कई समस्याएं निकल कर बाहर आई थी। बैठक में एसपी ने यह भी मुद्दा रखा कि देश में हर वो स्थान एक बार खाली करवाया जाता है जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग आते है।
अब रोज होगी दरगाह खाली
खादिम समुदाय व दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में पहले से दरगाह को दिन में एक मर्तबा खाली कराकर चैक करने का तय हुआ था। अब रोजाना दिन में एक बार दरगाह को खाली करवाकर तलाशी ली जाएगी। यह सब जगह होता है। जहां रोजाना लाखों लोग पहुंचते है। ताकि कोई अनैतिक गतिविधि व सामान तो भीतर नहीं पड़ा हो। सोमवार रात को अजमेर दरगाह में व्यवस्था की शुरूआत की गई है।
कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक