30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smart City Ajmer : अब इसलिए आरपीएफ जवान यहां करेंगे मोटर साइकिल से निगरानी

Smart City Ajmer : मानव तस्करी रोकथाम और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित रेलवे सुरक्षा बल को दिया प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 15 Oct 2019, 12:28 PM IST

Smart City Ajmer : अब इसलिए आरपीएफ जवान यहां करेंगे मोटर साइकिल से निगरानी

Smart City Ajmer : अब इसलिए आरपीएफ जवान यहां करेंगे मोटर साइकिल से निगरानी

अजमेर. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को ट्रेन के जरिए हो रही मानव तस्करी (human trafficking )की रोकथाम और जागरुकता कार्यक्रम (Awareness program)सोमवार को रेलवे अधिकारी क्लब में आयोजित किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त एस. मयंक के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम मेंं मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय ज्योति शर्मा, निरीक्षक दिनेश कुमार सहित लगभग 102 अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे। इस अवसर पर अजमेर मंडल पर विभिन्न स्थानों पर रेल सम्पति की चोरी, रेल अपराध और ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए 11 मोटरसाइकिल सौंपी गई।

मोटरसाइकिल के माध्यम से आरपीएफ के जवान तत्परता से घटनास्थल पर पहुंच सकते है और नियमित रुप से निगरानी भी कर सकेंगे। चुघ ने कहा कि कई बार रेल सुरक्षा बल के जवानों को ऐसे रास्तों से गुजरना होता है जहां से चौपहिया वाहन नहीं जा सकते । इन मार्गोंं पर मोटरसाइकिल का उपयोग कारगर साबित होगा।

कार्यक्रम में इंटरनेशनल जस्टिस मिशन, नई दिल्ली के प्रशिक्षक अशोक कुमार, अभिषेक जोसफ ने कहा कि रेलवे यातायात का सबसे सुगम माध्यम है। इसमें बच्चों व महिलाओंं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना काफी आसान है। रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस अवसर पर मानव तस्करी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।