30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्व बढ़ाने और छीजत घटाने पर ध्यान दें अधिकारी : एमडी

अजमेर डिस्कॉम : कम प्रगति वाले सब डिवीजन के अधिकारियों की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 9 Nov 2019, 8:48 PM IST

राजस्व बढ़ाने और छीजत घटाने पर ध्यान दें अधिकारी : एमडी

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर. ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी ने डिस्कॉम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे छीजत घटाने तथा increasing revenuराजस्व बढ़ाने के लक्ष्यों पर गंभीरता से कार्य करें। जिन सब डीविजन की प्रगति कम है वे लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष ध्यान दें।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक भाटी ने डिस्कॉम मुख्यालय पर आयोजित बैठक में विभिन्न सब डिवीजन के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत छीजत कम करने के लिए सभी स्तर के अधिकारी पूरी तन्मयता से कार्य करें। जिन सब डीविजन की प्रगति 90 प्रतिशत से कम है वे राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी टीम के साथ जुट जाएं।

उन्होंने कुशलगढ़, शाहपुरा, खेतड़ी नगर, नागौर, मकराना, कुचामन, मेड़ता सिटी, लाडनूं, डीडवाना, डेगाना, नीम का थाना, भिंडर, उदयपुर, किशनगढ़, आनंदपुरी, बांसवाड़ा, जहाजपुर, भदेसर, बस्सी, खींवसर, मूंडवा, पाटन, रामगढ़, फतेहपुर, सीकर, वल्लभ नगर, गोगूंदा, सलूम्बर व सराड़ा आदि सब डिवीजन के अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक एम. बी. पालीवाल, टीए मुकेश बाल्दी आदि मौजूद थे।

जिले में बंद रहा इंटरनेट

अजमेर. रामजन्म भूमि प्रकरण में फैसला आने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इंटरनेट पर रोक लगा दी। संभागीय आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा के पत्र के बाद रविवार को सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए। जिला कलक्टर ने जिले में कानून-शांति व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलम्बित करने का आग्रह किया था। जिले में शनिवार को 3 बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद हो गईं। इंटरनेट बंद होने से लोग परेशान होते नजर आए, वहीं इंटरनेट के जरिए होने वाला ऑनलाइन व्यापार भी प्रभावित हुआ।

read more: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में भारत के झंडे के नीचे हथियारबंद जवान तैनात