थानाप्रभारी रामअवतार चौधरी ने बताया कि सोमवार को गठित टीम ने जोधपुर भोपालगढ़ बांसनी रावों का बास निवासी रामनिवास पुत्र जवरीलाल राव को रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में पकड़ा। संदेह पर उसके बेग की तलाशी ली गई। बेग में २१.४९६ किग्रा. चांदी के जेवर निकले। बड़ी मात्रा में चांदी के जेवर की बरामदगी पर को शक गहरा गया। वहीं रामनिवास राव जेवर के संबंध में बिल, बाऊचर नहीं दिखा सका। वहीं वह संतोषप्रद जवाब भी नहीं दे सका। पुलिस ने आभूषण को संज्ञेय अपराध या चोरी, लूट, डकैती से संबंधित होने की आशंका में जब्त कर लिया। पुलिस बरामद चांदी की वैद्यता के संबंध में पड़ताल में जुटी है। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल गिरधारीसिंह, सिपाही मान सिंह, जोगेन्द्रसिंह, भंवरलाल, सुमेरचन्द, दिलीपसिंह शामिल है।