28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों के खेल मैदानों में लगेंगी ओपन जिम

नरेगा के तहत कन्वर्जेंस से होगा काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 21 Oct 2021, 7:15 PM IST

gym.jpg

gym

अजमेर. मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना के तहत अजमेर जिले की खेल प्रतिभाओं में निखार लाया जाएगा। इसकी पहल अजमेर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित द्वारा की गई है। अजमेर जिला परिषद सीईओ डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि अजमेर जिला कलक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत विकसित खेल मैदानों हेतु कन्वर्जेंस के तहत ग्रामीण क्षेत्र में ओपन जिम की स्वीकृति जारी की है। प्रत्येक ओपन जिम के विकास के लिए 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्रथम चरण में पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की ग्राम पंचायत भूडोल के ग्राम लाडपुरा व ग्राम पंचायत गेगल में खेल प्रतिभाओं के विकास एवं प्रोत्साहन हेतु ओपन जिम लगाई जाएंगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरपुरा के खेल मैदान में ओपन जिम स्थापित करने का कार्य प्रक्रियाधीन है। इधर, अजमेर के चन्द्रवरदायी नगर खेल मैदान के टेनिस कोर्ट में भी विद्युत व्यवस्था (लाईटिंग) के लिए 7.88 लाख की स्वीकृति जारी किया जाना प्रक्रियाधीन है।
ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग बढ़ाने की दी जानकारी

आजादी के अमृत महोत्सव
75 सरपंचो ने निभाई भागीदारी

अजमेर. आजादी के अमृत महोत्सव के 32वें सप्ताह के कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को जिला परिषद द्वारा कल्याणकारी ग्राम विकास की योजनाओं पर जिले के सरपंचों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग का आयोजन किया गया। मुक्तवक्ता अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल वर्मा ने सरपंचों को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासियों की आय बढ़ाने के लिए ग्रामीण उद्योगों जैसे हस्तशिल्प, खादी, डेयरी, ग्रामीण पर्यटन टेरीकोटा तथा चमड़ा आदि उद्योगों को बढ़ावा देना तथा इन उद्योगों के उत्पादों के विपणन की समुचित व्यवस्था की जानकारी दी। डॉ. राकेश कटारा, अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा ई-लाईब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के शैक्षिक स्तर को उन्नत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई साथ ही तालाबों के संरक्षण हेतु ग्राम पंचायते परम्परागत जल स्रोत को मनरेगा के माध्यम से मॉडल रूप में विकसित करें इस बारे मे जानकारी दी गई। राामविलास जांगिड़ नोडल अधिकारी आजादी का अमृत महोत्सव द्वारा जल पुनर्भरण तंत्र, जल संचयन तंत्र को प्रभावी बनाने, छोटे बांधो, तलाबो, एवं एनिकाटों के द्वारा सिंचाई योजनाओं के क्षेत्रफल को बढ़ाने के बारे मे जानकारी दी गई। जिला स्तरीय टीम के सदस्यों विष्णु चौधरी सहायक सांख्यिकी अधिकारी ,धन्नाराम तंवर, हेमन्त छीपा, धर्मेन्द्र कुमार ने योगदान दिया। कार्यक्रम में अशोक साहू, शक्ति सिंह रावत, सुमन माहेश्वरी, रश्मि,नीलू, सुप्यार देवी, ईरफान सहित लगभग 75 से अधिक संरपचों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

read more: प्रोपर्टी कारोबार में तेजी, करोना भी नहीं रोक पाया रफ्तार

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग