30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैंथर के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जिले के सरमथुरा क्षेत्र के गिरोनिया के जंगलों में बुधवार को एक पैंथर के शावक का शव मिलने से वनकर्मियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 25 Nov 2021, 1:37 AM IST

पैंथर के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पैंथर के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सरमथुरा (धौलपुर). जिले के सरमथुरा क्षेत्र के गिरोनिया के जंगलों में बुधवार को एक पैंथर के शावक का शव मिलने से वनकर्मियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। सरमथुरा के कार्यवाहक रेंजर रामनिवास मीणा ने बताया कि बुधवार दोपहर को उप वन संरक्षक सुनील गुप्ता ने वन खंड गिरोनिया के जंगल में एक पैंथर के शावक का शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान करीब 30 फीट ऊंची चट्टान के नीचे शावक का शव पड़ा हुआ था। शव को स्टाफ द्वारा सरमथुरा रेंज लाया गया। वहां पर तीन डाक्टरों का बोर्ड बना कर पोस्टमार्टम कराया गया। इनमें डॉक्टर संतसिंह मीणा, योगेंद्र सिंह चौहान, सीमा मीणा ने पोस्टमार्टम किया। बताया कि शव लगभग 2 दिन पुराना है। पैंथर के शावक की उम्र एक साल की है।

शावक देखने लगी ब"ाों की भीड़

सरमथुरा रेंज कार्यालय में पैंथर के शावक को देखने के लिए ब"ाों की भीड़ लग गई। इस पर रेंज कर्मचारियों ने उनको वहां से रवाना किया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार वनकर्मियों सहित प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। वहीं सरमथुरा रेंज के कर्मचारी पैंथर की मौत के कारणों की जांच करेंगेे।