13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

patrika : अमतृं-जलम् अभियान : छलकी श्रम बूंदें , देखें तस्वीरें …

पत्रिका का अमतृं-जलम् अभियान : चाचियावास के भीम तालाब की खुदाई में जुटे लोग, जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने की ली शपथ

less than 1 minute read
Google source verification
patrika : Amritam jalam campaign

सुबह सूरज की किरणों के साथ ही ग्रामीणों का कारवां भीम तालाब की ओर बढ़ चला। महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए खुदाई रूपी यज्ञ में आहुतियां दी।

अजमेर. जल संरक्षण को लेकर रविवार को चाचियावास के भीम तालाब में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने तालाब में जोश के साथ श्रमदान किया। मौका था राजस्थान पत्रिका के अमृतं-जलम् अभियान का, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने हाथ में गैंती, तगारी, फावड़े लेकर खुदाई की। इसमें ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधि और कई संगठनों के पदाधिकारी भी भागीदार बने।