4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे

कई जगह हुए भंडारे

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Apr 13, 2019

चैत्र नवरात्र में शनिवार को दुर्गाअष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई

हर्षोल्लास से मनाई दुर्गाअष्टमी

अजमेर. चैत्र नवरात्र में शनिवार को दुर्गाअष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों-संस्थाओं में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। बाद में कन्याओं का पूजन किया गया। लोगों ने कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए। कई जगह भंडारे भी हुए।

प्राचीन चामुंडा मंदिर, मेहन्दीपुर बालाजी, मेहन्दी खोला माता मंदिर, बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता मंदिर, नौसर घाटी स्थित नौसर माता और अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में घंटियां, शंख, और घडिय़ाल से गूंज उठे। लोगों ने माता को लाल चुनरी, श्रीफल, सोलह शृंगार की सामग्री, फल, माला और अन्य सामग्री चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। अष्टमी पर लोगों ने कन्याओं के पैर धोकर-तिलक कर पूजा की। इसके बाद पूड़ी, काले चने की सब्जी, सूजी का हलवा, फल और अन्य भोजन कराकर श्रद्धानुसार उपहार दिए गए। इसी प्रकार लोगों ने दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशति, सुन्दकाण्ड के पाठ भी किए।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग