
sachin pilot target on bjp
अजमेर।
लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों में मिली जबरदस्त कामयाबी से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सरकार का पैकअप भी शुरू हो चुकाहै। जनता व कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में सरकार के खिलाफ मुहर लगाकर पटकनी दी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। अजमेर की जनता का वह जीवन भर आभारी रहेंगे।
कार्यकर्ताओं की अथक प्रयास से सफलता मिली है। यह जोश आगामी चुनाव तक बनाए रखना है। यह बात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने विजयलक्ष्मी पार्क में देहात व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धन्यवाद सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
पायलट ने कहा कि भाजपा ने धौलपुर उपचुनाव की जीत का ढिंढोरा छह माह तक पीट कर कान पका दिए। कांग्रेस ने एक हार का बदला 17 विधानसभा क्षेत्रों को जीत कर सूद समेत चुकाया। कार्यकर्ताओं की मेहनत से सत्ता पक्ष का घमंड तहस नहस करते हुए भाजपा को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भाजपा सरकार की मुखिया और सभी मंत्रियों के ताबड़तोड़ दौरे के बावजूद जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया। पायलट ने कहा कि उपचुनाव में जीत से अतिउत्साह में नहीं आना है। बल्कि जनता के बीच जा कर विनम्रता से उनके दुखदर्द को बांटना है।
आठ माह बाद फिर चुनाव होने हैं। नवनिर्वाचित सांसद रघु शर्मा ने जीत का सेहरा पायलट से सिर बांधा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में वह अजमेर की आवाज संसद में बुलंद करेंगे। देहात जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर का अजमेर से आगाज हुआ है। जो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाकर पूर्ण होगा। सभा को सुरज्ञान सिंह घोसल्या, नसीम अख्तर, नाथूराम सिनोदिया, कयूम खान, महेन्द्र सिंह गुर्जर ने संबोधित किया।
इस मौके पर प्रवक्ता अजय शर्मा, कमल वर्मा, प्रमोद जैन भाया, डॉ. प्रभा ठाकुर, बाबूलाल नागर, गंगा देवी, संग्राम सिंह गुर्जर, कैलाश मिश्रा, सौरभ बजाड़, बाबूलाल दग्दी, सुमेर चौधरी, तेजेन्द्र सिंह राठौड़, रतन भाया, रमेश जाजू, सुमित मित्तल मौज़ूद रहे।
आतिशबाजी की, सेवादल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पायलट व सांसद रघु शर्मा को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सेवादल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की पायलट व शर्मा की अगवानी की। कार्यक्रम में प्रभारी सुरेश मिश्रा, सुनील पारवानी, महेंद्र सिंह रलावता, डॉ. राजकुमार जयपाल, गोपाल बाहेती, हेमंत भाटी, प्रद्युम्न सिंह, कमल बाकोलिया, राजेश टंडन, कुलदीप कपूर, दीपक हासानी, फिरोज खान, नवीन सोनी, आशुतोष सेमसन, फ करे मोईन, प्रमिला कौशिक, प्रताप यादव, गुलाम मुस्तफ ा, अमोलक सिंह छाबडा, बलराम शर्मा, विपिन बैसिल, शिव कुमार बंसल, मनोज खंडेलवाल, चंद्रशेखर बालोटिया, अंकुर त्यागी, सुकेश कांकरिया, हरचंद हांकला, ब्रजवल्लभ शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, मयंक टंडन, ललित भटनागर, शैलेंद्र अग्रवाल, सबा खान, नौरत गुर्जर, वैभव जैन, विवेक पाराशर, कैलाश झालीवाल, कैलाश कोमल, महेश चौहान, रश्मि हिंगोरानी, सोनल मौर्य, मंजू शर्मा, प्रियदर्शी भटनागर, अशोक बिंदल, आरिफ हुसैन, विजय नागौरा, रवि शर्मा, राजेंद्र वर्मा, राजनारायण आसोपा, राजकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम प्रजापति ने किया।
Published on:
16 Feb 2018 08:00 am
