
खिलाडिय़ों को बेल्ट देकर किया सम्मानित
धौलपुर. खिलाड़ी छात्रों को हमेशा मोबाइल से दूरी रखनी चाहिए और अपने खेल के प्रति पूरी इमानदारी और लग्न से मेहनत करनी चाहिए। उक्त वक्तव्य प्रमुख समाजसेवी शंकर सिंह ने कहे।सिंह टाइगर मार्शल संस्था द्वारा बेल्ट टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक खिलाड़ी पूरी एकाग्रता के साथ अपने खेल पर ध्यान नहीं देगा, तब तक सफलता नहीं मिल पाएगी। इसलिए वर्तमान परिपेक्ष्य में खिलाड़ी खेल से ज्यादा मोबाइल पर ध्यान दे रहे हैं, जो गलत है। उन्हें मोबाइल से दूरी रखने की आवश्यकता है।वुशु संघ अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने कहा कि सफलता तभी प्राप्त होती है, जब मेहनत, ईमानदारी और विश्वास के साथ की गई हो। इस अवसर पर एक्सप्रेस क्लब सचिव सुमेंद्र तिवारी ने कहा कि टाइगर मार्शल आर्ट संस्था द्वारा जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होगा, ऐसे सभी खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट दिए जाएंगे। क्लब बेटियों के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण संस्था के सहयोग से लगाएगा। इस अवसर पर 80 खिलाडिय़ों को बेल्ट व प्रमाण पत्र दिए गए। दो खिलाड़ी बेटियों को ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया।इस दौरान संस्था को खेल संसाधन के लिए मुख्य अतिथि पंचायत समिति बसेड़ी प्रधान प्रतिनिधि शंकर सिंह ने एक लाख एक हजार रुपए नकद भेंट किए। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया व दिव्या परमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच माता प्रसाद शर्मा टाइगर, उपाध्यक्ष हरिमोहन, शारीरिक शिक्षक नरेंद्र शर्मा, रवि मोहन त्रिवेदी, विकास बघेला, मनोज शर्मा, सुधीर जैन, विनीत शर्मा, राजेश जिला, पावर लिफ्टिंग संघ सचिव आकाश शर्मा, योगेंद्र फौजी, बृजेश, रामू परमार, विष्णु सिकरवार, देवी सिंह उपस्थित थे । अंत में अध्यक्ष शिवशंकर ने सभी का आभार जताया। संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट ने किया।
Published on:
29 Nov 2021, 1:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.