30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय वालों की निकली लॉटरी, पीएम मोदी के बर्थडे पर मिला ये गिफ्ट

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 19 Sep 2018, 10:23 AM IST

Narendra Modi

pm narendra modi

अजमेर.

भारतीय जनता पार्टी परिवार व पहल जन सेवा संस्थान की ओर से विधानसभा अजमेर दक्षिण में श्रीनगर रोड स्थित होटल दाता इन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर एक अनूठी पहल हुई। इसमें प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चाय वालों का सम्मान किया गया। इसका नाम ‘कमल के सम्मान में चाय वाला मैदान में’ रखा गया।

कार्यक्रम में लगभग 200 चाय वालों ने उपस्थिति दर्ज कराई और उन सभी के साथ मिलकर मंत्री महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर सभी चायवालों को एक केतली, चायपती, मग भेंट स्वरूप प्रदान किए। राज्यमंत्री भदेल ने स्वयं चाय बनाकर पिलाई व सभी चाय वालों से आग्रह किया सभी चायवाले अपने ग्राहकों को मोदी के चित्र लगी केतली से चाय परोसें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन व मस्तिष्क में प्रत्येक व्यवसाय, रोजगार व काम धन्धे के लिए एक सोच, एक नीति व दर्शन बसता है।

पूर्व सभापति सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता। एक शब्द के पर तौर चायवाला बोलना आसान हो जाता है, लेकिन भारतीय सामाजिक परम्परा में जो भी स्वरोजगार के कार्य हैं, उनको नजर अन्दाज किया जाता रहा है।

अंत में पहल जनसेवा संस्थान अध्यक्ष नितेश आत्रे ने आभार जताया। महिला चाय वाली शकुन्तला राठौड़, अशोक जैन का भी सम्मान किया गया। संचालन बिरदीचंद गहलोत ने किया। पहल जन सेवा संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी राजेश भाटी, योगेश महावर, शैलेन्द्र गोयल, संदीप माखीजानी, मनीष चौहान, सुमेर ंिसह नरुका आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान प्रकल्प ने भी मनाया जन्मदिन

भाजपा स्वच्छता अभियान प्रकल्प की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया। प्रकल्प के शहर जिला प्रमुख चन्द्रेश सांखला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भुवनेश दोसाया, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, दिलीप गजरानी, विजय दिवाकर, श्याम कुमार, सुमित दाधीच, गौरव अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मरीजों को फल वितरण भाजपा आदर्श मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय आदर्श नगर में नवजात की माताओं को फ ल वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, मंडल महामंत्री हितेश ढाबरिया, रविंद्र जादौन, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।