22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्दगी भर साथ जीने-मरने की खाई थी कसम और फिर किया युवती के साथ एेसा गंदा काम

दलित युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करके गर्भवती करने के बाद गर्भपात करवाने के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 3 Apr 2019, 5:46 PM IST

Rape

रेप

अजमेर. दलित युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करके गर्भवती करने के बाद गर्भपात करवाने के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस के अनुसार फर्रूखाबाद कायमगंज धर्मपुर हाल जौंसगंज गढ़ी रोड निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र दरबारीलाल यादव को गिरफ्तार किया गया।

उसके खिलाफ एक युवती ने शिकायत दी कि मकान में किरायदार रहने के दौरान आरोपी विनोद ने उसको शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने उसका गर्भपात करवाकर शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस को सोमवार को आरोपी विनोद की सूचना मिली तो पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।