2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसने रिटायर्ड शिक्षिका को बनाया था अपना निशाना , दी थी ये वारदात अंजाम

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Google source verification
police arrested man who looted money from retired teacher's homepolice arrested man who looted money from retired teacher's home

इसने रिटायर्ड शिक्षिका को बनाया था अपना निशाना , दी थी ये वारदात अंजाम

अजमेर. बी.के. कौल नगर गोकुलधाम सोसायटी में सेवानिवृत्त शिक्षिका को बंधक बनाकर तीस लाख रुपए की डकैती के मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपित को केन्द्रीय बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में पूर्व में डकैती का षड्यंत्र रचने वाले साला-बहनोई समेत तीन को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस को अभी वारदात में मुख्य आरोपित के दो साथियों की तलाश है।पुलिस उप अधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि 11 जून को बी.के.कौलनगर गोकुलधाम रेजीडेंसी के फ्लैट 503 में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला चंडक को बंधक बनाकर डकैती की वारदात अंजाम देने वाले इटावा (उत्तरप्रदेश) नकासा निवासी मोहम्मद इसरार उर्फ मोहम्मद कल्लू को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अब इसरार के दो साथियों की तलाश है।

इसरार और उसके साथियों ने ही सुशीला को बंधक बनाकर डकैती की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस को इसरार से डकैती की रकम व ज्वैलरी की बरामदगी भी करनी है। गौरतलब है कि 13 अगस्त को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस व जिला स्पेशल की टीम ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए कुन्दन नगर राजपूत छात्रावास के पास रहने वाले देवेन्द्र उर्फ मनोज यादव, इंदिरा कॉलोनी निवासी संदीप राय उर्फ लाली व शक्तिनगर आम का तालाब निवासी गोविन्द सिंह उर्फ समीर लाला धानका को गिरफ्तार किया था।

पुलिस उनसे लाखों की ज्वैलरी, 2 देशी कट्टे, 10 जिंदा कारतूस व वारदात में इस्तेमाल स्कूटर बरामद कर चुकी है। प्रकरण में थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह, स्पेशल टीम प्रभारी विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, हैडकांस्टेबल मनोहर सिंह, सिपाही रतन सिंह, जोगेन्द्र सिंह, क्रिश्चियन गंज थाने से हैडकांस्टेबल भगवान सिंह, सिपाही जगदीश, प्रभात मीणा, राजकुमार व गिरिराज सिंह ने अहमभूमिका निभाई।


जीजा ने रची साजिश

डकैती की साजिश मनोज यादव के जीजा संदीप के साथ मिलकर रची थी। संदीप राय ने मनोज की बहन से प्रेम विवाह किया था। दोनों कुन्दन नगर में आमने-सामने मकान रहते है। संदीप फायनेन्स का काम करता था। मनोज ने मोहम्मद इसरार को अजमेर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद मोहम्मद इसरार अपनी हिस्सेदारी लेकर निकल गया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग