3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video…मुख्य मार्ग व बाजार में पुलिस ने निकाला रूट मार्च

एसपी चूनाराम ने कहा- त्योहार पर आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस दिन रात सड़क पर गश्त करेगी

Google source verification

अजमेर. होली के त्योहार के मद्देनजर गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजार व मार्ग पर पैदल मार्च निकाला गया। पहला पैदल मार्च शाम साढे़ 5 बजे आगरागेट, सदर कोतवाली से रवाना हुआ। जो नया बाजार, गांधी भवन चौराहा, मदार गेट, पड़ाव होते हुए क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में केसरगंज तक निकाला गया। वहीं दूसरा पैदल मार्च गौरव पथ, बजरगंगढ़ एनसीसी नेवल विंग के सामने से शुरू हुआ। जो गौरव पथ पुरानी चौपाटी होते हुए माकड़वाली तिराहे तक पहुंचा। एसपी जाट ने कहा कि त्योहार पर आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस दिन रात सड़क पर गश्त करेगी।

यह हुए शामिल

पैदल मार्च में एसपी चूनाराम जाट के साथ में एएसपी सुनीलकुमार विश्नोई, एएसपी अजमेर ग्रामीण वैभव शर्मा, एएसपी डा. प्रियंका, सीओ साउथ सुनील सिहाग, सीओ यातायात रामावतार चौधरी, सीओ (दरगाह) गौरी शंकर, रामगंज थानाप्रभारी सतेन्द्र नेगी, क्लॉक टावर थानाप्रभारी महावीर शर्मा, अलवर गेट थानाप्रभारी श्याम सिंह, क्रिश्चिनगंज थानाप्रभारी करण सिंह, सिविल लाइन्स थानाप्रभारी दलबीर सिंह, आदर्शनगर थानाप्रभारी सुगनसिंह, महिला थानाप्रभारी मंजू मुलेवा व सदर कोतवाली थाने से उप निरीक्षक देवाराम चौधरी शामिल थे।