12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम प्रकाश आश्रम : आध्यात्म एवं सेवा का फैला रहा ‘प्रकाश’

धार्मिक आस्था का केन्द्र, सत्संग हॉल, 60 कक्षों का विशाल भवन, 3000 वर्गगज में बना, नौ टन के बेरियम पत्थर से बना शिवलिंग 300 जरूरतमंदों को राशन सामग्री, 50 कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृति

2 min read
Google source verification
प्रेम प्रकाश आश्रम : आध्यात्म एवं सेवा का फैला रहा ‘प्रकाश’

प्रेम प्रकाश आश्रम : आध्यात्म एवं सेवा का फैला रहा ‘प्रकाश’

अजमेर. सिन्धी समाज का सामाजिक सरोकार के साथ धार्मिक क्षेत्र में भी खास योगदान है। देहली गेट के अंदर स्थापित प्रेम प्रकाश आश्रम का विस्तार करते हुए चौरसियावास रोड पर प्रेम प्रकाश आश्रम भव्य रूप से बनाया गया। इसमें मंदिर, सभागार के अलावा 60 कमरे व एक अन्य हॉल के साथ समारोह स्थल भी विकसित किया गया है।

प्रेम प्रकाश आश्रम चौरसियावास रोड के ट्रस्ट की ओर से आध्यात्म के आयोजन, साधु-संतों के प्रवचन के साथ ही, जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री के साथ कॉलेज के विद्यार्थियों को छात्रवृति आदि कई तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।

आश्रम एवं संस्था पर एक नजर

प्रेम प्रकाश आश्रम 1958 में स्थापित संस्था है। सांई टेऊंराम ने स्थापना की। दिल्ली गेट अब मंदिर है लेकिन आश्रम का विस्तार करते हुए वर्ष 2015 में चौरसियावास रोड पर प्रेम प्रकाश आश्रम का विशाल भवन बनाया गया। वर्तमान में आश्रम के गद्दीनशीन स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री हैं। शास्त्री के देशभर से भक्त व अनुयायी यहां सहयोग करते हैं।

भवन की यह है खासियत

01 शिवमंदिर स्थापित02 हॉल, जिसमें एक सत्संग हॉल

60 कमरे हैं भवन में3000 वर्गगज में बना है भवन

बेरियम के 9 क्विंटल पत्थर से बना शिवलिंग, शंख आकार में मंदिर

आश्रम में शंख के आकार में शिवमंदिर बना है। यहां के शिवलिंग की खासियत है कि यह बेरियम के 9 क्विंटल वजनी एक ही पत्थर से बना है। वहीं मंदिर में शिव परिवार, राम दरबार, कृष्ण दरबार भी है।

समाजसेवा के यह कार्य जारी

-55 कॉलेज छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी जा रही है।

-300 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जाती है।

-सामूहिक यज्ञाेपवीत संस्कार के आयोजन

चिकित्सा के क्षेत्र में भी समाज की मदद

प्रेम प्रकाश आश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्मण भगतानी ने बताया कि दिल्ली गेट पर सांई टेऊंराम नर्सिंग रिसर्च सेन्टर संचालित हैं। प्रतिमाह आयुर्वेदिक चिकित्सा कैंप का भी आयोजन किया जाता है। स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री के सानिध्य में ट्रस्ट सेवा कार्य कर रहा है।