
समस्या: व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी, पोर्टल पर शिकायत का गलत जवाब
घूघरा ग्राम पंचायत के अधीन कायड़ रोड सरस्वती नगर में पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाइन में रिसाव से जलापूर्ति के दौरान हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ होने के कारण लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों द्वारा जलदाय विभाग को कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पास ही बिजली का खंभा व ट्रांसफार्मर है। जिसमें पानी के कारण करंट प्रवाहित होने का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों की पीड़ा
पोर्टल पर शिकायत के बाद लाइन को दुरुस्त कर दिया जाना बताया जाता है, लेकिन हकीकत इसके कतई उलट है। पानी के निरंतर बहाव से मौके पर गड्ढा हो गया है। जिससे गुजरने के दौरान दुपहिया वाहन चालक असंतुलित होते रहते हैं। ट्रांसफार्मर के नीचे पानी एकत्रित होने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।
रामनाथ चौधरीसरस्वती नगर में कायड़ रोड पर लंबे समय से जलदाय विभाग की पाइप लाइन लीकेज होने की शिकायत के बावजूद काम नहीं होने से लोग परेशान हैं। पोर्टल पर शिकायत की वहां से दुरुस्त करने का जवाब मिलता है। पानी व कीचड़ से महिलाएं व स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस्माइल खान
कायड़ रोड पर लंबे समय से जलदाय विभाग की लीकेज पाइप लाइन से रोड क्षतिग्रस्त हो गया,जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। जलदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारी आमजन की सुनवाई नहीं करते। एक ओर पानी बचाने का संकल्प कराया जाता है दूसरी ओर यहां पानी व्यर्थ बह रहा है।सुरेश चौधरी
Published on:
24 Feb 2024 11:14 pm
