18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

पुष्कर में महाआरती से गूंजे सरोवर के घाट

फाल्गुन की हल्की ठंडक और मंद बयार के बीच शनिवार को पुष्कर सरोवर का वराह घाट महाआरती से गूंज उठा। सरोवर में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना, दीपदान और दुग्धाभिषेक किया। राजस्थान पत्रिका के 68 वें स्थापना दिवस के मौके पर पुष्कर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Google source verification

अजमेर. फाल्गुन की हल्की ठंडक और मंद बयार के बीच शनिवार को पुष्कर सरोवर का वराह घाट महाआरती से गूंज उठा। सरोवर में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना, दीपदान और दुग्धाभिषेक किया। राजस्थान पत्रिका के 68 वें स्थापना दिवस के मौके पर पुष्कर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रघुनाथ मंदिर के पंडित रविकांत शर्मा, चित्रकूट धाम के पाठकजी महाराज, गारमेंट व्यवसायी लालचंद खत्री सहित पुष्करवासियों और देशी-विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी में वराह घाट सनातन संस्कृति का साक्षी बना। पारंपरिक ढंग से पवित्र सरोवर में पंचामृत से पूजन किया गया। पंडित रविकांत ने पत्रिका के 68 वें स्थापना दिवस पर विधि-विधान से मंत्रोच्चारण किया। उन्होंने आमजन को पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की जानकारी भी दी। विदेशी पर्यटकों ने भी पूजन में हिस्सा लिया।

मोमबत्ती, देशी घी, कर्पूर, धूप-अगरबत्ती से प्रजापिता ब्रह्मा की नगरी में सरोवर की आरती हुई। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भी दीपदान किया। रंग-बिरंगी रोशनी से सरोवर जगमगाता नजर आया। आरती के दौरान लोगों ने सुर में सुर मिलाया। चिली के पर्यटक एलेक्जेंडर ने सनातन परम्परानुसार स्वस्ति वाचन किया। उनके शुद्ध संस्कृत उच्चारण ने लोगों को खासा प्रभावित किया। बाद में साधु-संतों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

साथ ही प्रेमनगर फाॅयसागर रोड स्थित शिवम सीनियर सैकंडरी स्कूल में फागोत्सव मनाया। कृष्ण और गोपियों का रूप धारण कर बच्चों ने नृत्य करने के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली। फागोत्सव के तहत विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण-गोपियां बन वृंदावन होली रास रचा और फूलों से होली खेली। कशिश ऋषिका ने राधा-कृष्ण बन एक-दूसरे को गुलाल लगाया। गोपियों ने कृष्ण पर रंग भरी पिचकारी से फुहार बरसाई।

रंग बिखेरे, होली के गीत गाए

विद्यार्थियों ने रंग-गुलाल उड़ाए और फाग गीत गाए। रंगीन वेशभूषा में सजे-धजे बच्चों ने वृंदावन-सी छटा बिखेरी। विद्यार्थियों ने साथी कलाकार विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा की और होली रसिया गानों पर प्रस्तुति का लुत्फ उठाया। संस्था प्रधान राकेश वर्मा ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी।