अजमेर

Pushkar Mela 2021: फुहारों के बीच पुष्कर सरोवर में लगाई डुबकी

आसमान से गिरती फुहारों के बीच करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पुष्कर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं का आवागमन अब तक जारी है।

less than 1 minute read
Nov 19, 2021
Pushkar Mela Rajasthan

अजमेर.

पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा काआखिरी पंच तीर्थ महास्नान हुआ। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दुर्लभ पद्म योग में पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। आसमान से गिरती फुहारों के बीच करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पुष्कर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं का आवागमन अब तक जारी है।

पुष्कर सरोवर और आसपास के बाजारों में भीड़ भीड़ नजर आ रही है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शाम तक 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

डुबकी लगाने की होड़

चारों और धार्मिक समरसता बरस रही है। पुष्कर सरोवर के जगमगाते घाटों के बीच हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने की होड़ मची हुई है। यह पूर्णिमा स्नान पिछले 6 दिनों से चल रहे धार्मिक पुष्कर मेले का आखिरी पंचतीर्थ स्नान हो रहा है । इसी के साथ ही धार्मिक पुष्कर मेला संपन्न हो जाएगा।

पुष्कर सरोवर में स्नान

खास बात यह है कि आज पुष्कर सरोवर में स्नान करने का महत्व कई गुना बढ़ जाता है । पंडित कैलाश नाथ दाधीच के अनुसार आज पदमा की योग है ।कार्तिक मास की पूर्णिमा को ही यह दुर्लभ संयोग आता है। इस दुर्लभ संयोग में पुष्कर सरोवर में स्नान करने का अक्षय गुना फल शास्त्रों प्रमाण भी प्रमाणित है।

Published on:
19 Nov 2021 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर