26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: शादी का झांसा देकर बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाए, पीड़िता ने 4 साल बाद दर्ज कराया आरोपी के खिलाफ मुकदमा

Rajasthan Crime: शादी का झांसा देकर कैफे संचालक के नाबालिग से देहशोषण करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Barmer women teacher case

सांकेतिक फाइल फोटो

अजमेर। शादी का झांसा देकर कैफे संचालक के नाबालिग से देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार साल बाद एक थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि वह रिश्तेदार के पास अपने छोटे भाई के साथ रहती है। उसकी वर्ष 2021 में मदार आम का तालाब निवासी हर्ष नंदवानिया से उसके कैफे में मुलाकात हुई।

कैफे में मिलने बुलाता था

पहली मुलाकात के बाद हर्ष उसको आए दिन अपने कैफे में मिलने बुलाता था। उसको कहा था कि वह उसे पसंद करता है। वह उसके साथ रिश्ते में आना चाहता है। उसने उससे शादी की बात कही, तब उसने परिवार की सारी स्थिति से अवगत करवा दिया।

हर्ष ने उसको कहा कि वह अपने घर वालों से बात कर सोच समझकर फैसला करके बता दे। कुछ समय बाद हर्ष कैफे में बुलाकर अश्लील तरीके से छूने लगा तो उसने ऐतराज किया। तब हर्ष ने पीड़िता से शादी करने की बात कही।

कुछ समय के बाद उसने कैफे बंद होने पर किराए पर मकान लेकर अपने दोस्तों के साथ में काम शुरू किया। जहां पर उसको बुलाकर एक दिन जबरन उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। वह 4 साल से लगातार बिना सहमति के शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता आ रहा है। आरोपी ने नाबालिग अवस्था में पहली मर्तबा अपने कैफे में अश्लील हरकतें की।

फिर आरोपी ने मकान पर देहशोषण किया। पुलिस ने​ पीड़िता की रिपोर्ट पर देहशोषण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रकरण में अनुसंधान थानाधिकारी नरेन्द्र जाखड़ कर रहे है।