अजमेर

Pushkar Mela 2021: मंत्रोच्चार से गूंज रहे पुष्कर सरोवर के घाट

कहीं महिलाएं- पुरुष अपने पूर्वजों-पितृों के तर्पण में जुटे हैं। कहीं सामूहिक स्नान और मंदिरों में पूजन जारी है।

less than 1 minute read
Nov 12, 2021
Pushkar Mela Rajasthan

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

कार्तिक मास की पवित्र प्रबोधिनी एकादशी तिथि से धार्मिक पुष्कर मेला शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही पुष्कर सरोवर के सभी 52 घाटों पर मंत्रोच्चार गूंज रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु स्नान-ध्यान में जुटे हैं। कहीं महिलाएं- पुरुष अपने पूर्वजों-पितृों के तर्पण में जुटे हैं। कहीं सामूहिक स्नान और मंदिरों में पूजन जारी है।

सनातन संस्कृति से समूचा पुष्कर सराबोर है। पंचतीर्थ स्नान भले ही रविवार से शुरू होगा लेकिन लोगों ने इससे पहले ही पहुंचना शुरू कर दिया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पुष्कर में ही प्रजापित ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। ऐसा माना जाता है, कि पुष्कर सरोवर में कार्तिक माह के दौरान देवलोक से सभी देवता स्नान के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसीलिए लोग पुष्करराज में डुबकी लगाने आते हैं।

जिला प्रशासन व नगरपालिका ने स्नानार्थियों के लिए पुष्कर सरोवर के घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। मजिस्टे्रट लगाए गए है वहीं गहरे पानी के संकेतक के रूप में लाल झंडियां लगाई गई है। घाटों पर सुरक्षा के लिए महिला व पुरुष पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। कार्तिक स्नान की डुबकी लगाने के लिए पुष्कर में श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई है। धर्मशालाओं व होटलें फुल होने लगी है। रविवार को ब्रह्म मुहुर्त से ही पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 19 नवम्बर को आखिरी स्नान होगा तथा धार्मिक मेला सम्पन्न हो जाएगा।

Published on:
12 Nov 2021 08:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर