
ajmer discom
अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom ने बिजली चोरी electricity theft के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन के तहत 7 जिलों में 1066 बिजली चोरी व बिजली के गलत इस्तेमाल के मामले पकड़े हैं। निगम के 414 अभियंताओं ने 3 हजार 167 परिसरों की जांच की। बिजली चोरों के खिलाफ 1.40 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में 881 परिसरों में बिजली चोरी के तथा 185 परिसरों में विद्युत के गलत इस्तेमाल के मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है। निगम ने इस बार नागौर, सीकर, झुंझूनु, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़ को छोड़ शेष सभी 7 जिलों में छापेमार कार्यवाही कर 1066 बिजली चोरी व अनियमितताओं के मामलें दर्ज किए। निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम ने बिजली चोरों के विरुद्ध विशेष ऑपरेशन का आगाज किया है। बिजली चोरों पर करीब 1.40 करोड़ रूपए का जुर्माना निर्धारण किया है।
कहां कितने बिजली चोरी
प्रबन्ध निदेशक भाटी ने बताया कि इस विशेष ऑपरेशन के तहत अजमेर सिटी सर्किल ने 48 बिजली चोरों पर 10.89 लाख,अजमेर जिला सर्किल ने 60 बिजली चोरों पर 10.76 लाख, भीलवाड़ा सर्किल ने 204 बिजली चोरों पर 27.26 लाख, डूंगरपुर ने 73 बिजली चोरों पर 06.01 लाख, प्रतापगढ़ ने 103 बिजली चोरों पर 09.80 लाख,राजसमंद ने 46 बिजली चोरों पर 4.04 लाख, उदयपुर ने 144 बिजली चोरों पर 16.06 लाख का जुर्माना किया।
नॉन फील्ड इंजीनियर भी उतरे फील्ड में
निगम की एमएंडपी विंग ने 19 बिजली चोरों पर 3.08 लाख, आईएंडएस विंग ने 07 बिजली चोरों पर 1.21 लाख, विजिलेंस विंग ने 160 बिजली चोरों पर 26.25 लाख तथा प्रोजेक्ट विंग ने 17 बिजली चोरों पर 2.36 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया। डिस्कॉम की टीम ने 185 जगह बिजली के गलत इस्तेमाल के मामले पकड़े जिनमें 22.52 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया।
चोरी वाले क्षेत्रों में होगी सख्त मॉनिटरिंग
प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक गति दी जाएगी,जिससे विद्युत छीजत में कमी आएगी। निगम ने इस वित्तीय वर्ष में विद्युत छीजत को 11 प्रतिशत से भी कम लाने का लक्ष्य लिया है,इसके तहत ज्यादा छीजत वाले 5 जिलों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम अब चोरी वाले क्षेत्रों में सख्त मॉनिटरिंग रखेगा।
Published on:
22 Jun 2021 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
