1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

शर्मनाक : आए थे दरगाह जियारत, कोच से बैडशीट-पिलो कवर चुराते पकड़े गए

रेलवे की सम्पति चुराने का आरोप, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा

Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Jul 10, 2023

अजमेर. आन्ध्र प्रदेश हैदराबाद से परिवार के साथ दरगाह जियारत करने आए दो यात्री को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चोरी के आरोप में पकड़ा है। दोनों यात्री ट्रेन के एसी कोच से कम्बल, बैड शीट, पिलो कवर व नेपकीन चुराकर ले जा रहे थे। उनके खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे की सम्पति चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। उसने आरपीएफ ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया।
थानाप्रभारी(आरपीएफ) गौड़ ने बताया कि सोमवार सुबह पौने 7 बजे हैदराबाद से अजमेर पहुंची ट्रेन के एसी कोच परिवार के साथ उतरे दो यात्री को रेलवे स्टेशन के निकासी द्वार पर आर.पी.एफ की महिला कांस्टेबल ने रोक लिया। यात्रियों के हाथ में कोच में दिए जाने वाले बैड रोल के पिलो कवर नजर आए। महिला कांस्टेबल के रोकने के कुछ देर बाद ट्रेन के एसी कोच बी-8 का अटेंडेंट भी पहुंच गया। उसने बताया कि यात्री कोच बी-8 से बैड रोल चोरी कर ले जा रहे है।

हैदराबाद से आए यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई तो दोनों युवकों के बैग में बैड रोल का कम्बल, बैडशीट, पिलो कवर और नेपकीन निकले। हैदराबाद निवासी मोहम्मद रूमान कुरैशी और मोहम्मद मजहर कुरैशी को हिरासत में लिया। आरपीएफ ने हैदराबाद सीएमडब्ल्यू विभाग को सूचित कर बैड रोल की जानकारी ली। बरामद बैड रोड हैदराबाद सीएमडब्ल्यू विभाग के होने की पुष्टी होने के पश्चात दोनों को रेलवे की सम्पति चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

जियारत से पहले पहुंचे जेल
ने बताया कि मोहम्मद रूमान कुरैशी, मोहम्मद मजहर कुरैशी अपने परिवार के साथ दरगाह जियारत के लिए आए थे। उन्होंने देखा कि कोच में कोई नहीं देख रहा ह तो दिए गए बैडरोल से कम्बल, बैडशीट, पिलो कवर व नेपकीन समेट कर बैग में डालकर उतर गए लेकिन आरपीएफ की महिला कांस्टेबल की नजर पड़ गई।