
मेडिकल कराने का झांसा देकर रिटायर्ड चिकित्सक से धोखाधड़ी
अजमेर.(Ajmer News) वयोवद्ध सेवानिवृत्त चिकित्सक को 100 जनों का मेडिकल करवाने का झांसा देकर 1 लाख 98 हजार 999 रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त ने मामले में क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार वैशाली नगर मानसरोवर कॉलोनी निवासी डॉ. महेन्द्र नारायण श्रीवास्तव (70) ने दी रिपोर्ट में बताया कि 14 फरवरी दोपहर साढ़े 3 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने उन्हें बताया कि उसे 100 जनों का मेडिकल कराना है। श्रीवास्तव ने उसके मोबाइल पर अपना पता भेज दिया फिर उन्हें दूसरे नम्बर से सतीश कुमार का कॉल आया कि दूसरे फोन से वह वीडियो कॉल से बात करें। श्रीवास्तव ने दूसरे फोन से वीडियोकॉल किया तो कॉलर ने मोबाइल पर अलग-अलग एप और फंक्शन को ऑपरेट करने के लिए कहा। उन्होंने कुछ समय बाद देखा तो बैंक खाते से 99 हजार रुपए व दूसरे बैंक खाते से 99 हजार 999 रुपए की निकासी हो गई। ठग ने उनके खाते से 1 लाख 98 हजार 999 रुपए की निकासी कर ली।
1930 पर भी की शिकायत
डॉ. श्रीवास्तव ने रिपोर्ट में बताया कि धोखाधड़ी के बाद उन्होंने 1930 पर शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद रकम निकासी हो गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
Published on:
17 Feb 2024 02:23 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
