अजमेर

चाचा की मौत का लेना था बदला, हिस्ट्रीशीटर सहित 3 की हत्या करने आए भरतपुर के 4 शूटर अजमेर से गिरफ्तार

भरतपुर के 4 शूटर एक हिस्ट्रीशीटर, राजनेता व भू-कारोबारी की हत्या करने अजमेर पहुंचे। पुलिस ने साजिश को नाकाम करते हुए चारों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। चारों शूटर 15 दिन से तीनों की रैकी कर रहे थे।

2 min read
Oct 15, 2023


अजमेर. भरतपुर के 4 शूटर एकहिस्ट्रीशीटर, राजनेता व भू-कारोबारी की हत्या करने अजमेर पहुंचे। पुलिस ने साजिश को नाकाम करते हुए चारों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। चारों शूटर 15 दिन से तीनों की रैकी कर रहे थे। पुलिस ने इनसे 7 पिस्टल, 7 अतिरिक्त मैग्जिन और 82 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि हत्या की साजिश वरुण चौधरी व आकाश सोनी ने रची। आकाश उन्हें कमरा दिलवाने के बाद हैदराबाद चला गया था। दो दिन पहले पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे हैदराबाद से दबोचा, तो हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि शुक्रवार रात अलवर गेट थाने के हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा, एक राजनेता और प्रतिष्ठित भू-कारोबारी की हत्या की वारदात अंजाम देने के लिए कुन्दन नगर इलाके में 4 व्यक्तियों के ठहरने की सूचना मिली। पुलिस ने भरतपुर के कुम्हेर क्षेत्र निवासी कपिल जाट (28). अजयपुरा के विजय उर्फ विक्की उर्फ पंडित (20), उद्योगनगर जघीना के सौरभ जाट (20) व अभिषेक जाट (20) को गिरफ्तार कर लिया।

चाचा की हत्या का लेना है 'बदला'
गिरोह के सरगना कुम्हेर निवासी वरुण चौधरी ने आकाश सोनी के जरिए हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा की हत्या की साजिश रची थी। संजय ने वरुण के चाचा हिस्ट्रीशीटर व बर्खास्त सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी की इंडोर स्टेडियम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से वरुण चाचा की हत्या के आरोपी संजय की हत्या की फिराक में था। संजय कुछ दिन से विष्णु हिल टाउन कालू की ढाणी में निवास कर रहा था। उसे दो दिन पहले ही अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद किया था।

साजिश हुई नाकाम
भरतपुर से वरुण द्वारा भेजे गए शूटर को आकाश ने दोस्त अमन दिवाकर उर्फ पंडित के सहयोग से कुंदननगर के माली मोहल्ला में कमरा किराए पर लेकर ठहराया था। चारों ने 15 दिन में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, राजनेता व हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा की रैकी की। मौका मिलते ही एक-दो दिन में सहयोगियों के सहयोग से चारों शूटर उनकी हत्या की फिराक में थे। पुलिस ने समय रहते चारों को दबोच लिया।

Published on:
15 Oct 2023 10:07 am
Also Read
View All

अगली खबर