
री-टोटलिंग के ऑनलाइन फॉर्म भरने में जुटे अभ्यर्थी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मेंस परीक्षा-2021 में असफल रहे अभ्यर्थी शुक्रवार से पुनर्गणना (री-टोटललिंग) के ऑनलाइन फॉर्म भरने में जुट गए। अभ्यर्थी 11 दिसंबर को रात्रि 12 बजे तक आवेदन दे सकेंगे।
सचिव हरजीलाल अटल ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2021 के अंक पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। मेंस परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर रोल नंबर और जन्मतिथि से अपने अंक देख सकेंगे। साथ ही री-टोटलिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2021 के 988 पदों के लिए आयोग ने 20 और 21 मार्च को आरएएस मुख्य परीक्षा कराई थी। 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बीती 30 अगस्त को घाेषित परिणाम में 2174 अभ्यर्थी अस्थायी तौर पर साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किए गए।
पुनर्मूल्यांकन की नहीं सुविधा
परीक्षा भर्ती के नियम 1999 18 (1) के अनुसार उत्तर पुस्तिका के प्राप्तांकों की पुनर्गणना का ही प्रावधान है। इसमें उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन अनुमत नहीं है। इसके चलते अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
पढ़ें यह खबर भी: स्कूटी और छात्रवृत्ति योजना के आवेदन 21 तक
अजमेर. कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा और देवनारायण योजना के तहत स्कूटी और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रावृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। राज्य में कॉलेज छात्राओं को काली बाई भील मेधावी और देवनारायण योजना के तहत स्कूटी और प्रोत्साहन राशि मिलती है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़ी, अल्पसंख्यक, एमबीसी वर्ग की छात्राएं शामिल हैं। छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति, विधवा/परित्यक्ता (बीएड) संबल योजना के तहत राशि मिलती है।
Published on:
02 Dec 2022 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
