29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAS exam: क्या श्रीमदभागवत से दूर होता है प्रशासनिक तनाव…..

RAS exam:आइएएस की तर्ज पर पूछे आरएएस मुख्य परीक्षा में प्रश्न।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Jun 2019, 8:44 AM IST

RAS exam 2018

rpsc RAS Mains exam

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हालमें आयोजित आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सम-सामायिकी और अन्य विषयों के प्रश्न पूछे गए। गणित विषय को आयोग ने पिछले साल हुई फुल कमीशन की बैठक में हटा दिया था। इसके स्थान पर मानविकी विषय को शामिल किया गया। विशेषज्ञों ने आईएएस मुख्य परीक्षा की तर्ज पर पेपर को तार्किक, विश्लेषणात्मक और प्रशासनिक दृष्टिकोण वाला बताया।

Read More: RAS Recruitment 2018: एमबीसी केटेगरी में वुमेंस के लिए नहीं कोई पद

प्रमुख रूप से पूछे गए ये प्रश्न....
डूंगजी जवाहर कौन थे?
राजस्थान की नदियों का वर्गीकरण कीजिए
भारतमाला परियोजना क्या हैस्काई वेब और स्पेस वेब व गाइड वेब को रेखाचित्र से समझाइए
भारतेंदु हरिशचंद्र का हिंदी साहित्य में योगदान समझाइए
राजस्थान में सीमेंट उद्योग का विकास किस प्रकार किया जाना संभव है
राजनीति में न्यूट्रिलिटी बनी रहे तो प्रशासन में क्या सुधार संभव है
विश्व बैंक द्वारा किन मापदंडों के आधार पर सहायता दी जा रही है, भारत का इन मापदंडों में क्रम कैसे है।
भगवत गीता प्रशासनिक तनाव को दूर करने में किस प्रकार सहायक है
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की स्थिति और विश्व बैंक के प्रभाव
राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य संबंधित योजनाएं अैर पहलुओं का स्पष्ट करें

बोले विशेषज्ञ
राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा के दोनों पेपर पिछले वर्षों की तुलना में पहली बार अवबोधात्मक, विश्लेषात्मक और प्रशासनिक दृष्टिकोण वाले थे। आइएएस मुख्य परीक्षा की तर्ज पर प्रतियोगियों को कसौटी पर परखा गया है।ज्वाला प्रतापसिंह खंगारोत

बोले अभ्यर्थी
पेपर काफी गुणवत्तापूर्ण वाले रहे। इसमें अभ्यर्थी का व्यक्तिगत कौशल और विश्लेषण किया गया। जिसने भी विस्तृत अध्ययन किया है, उसके लिए यह पेपर काफी अच्छे कहे जा सकते हैं। जिसने फौरी तौर पर अध्ययन किया है, उसके लिए पेपर आसान नहीं कहे जा सकते हैं।
गौरव सोनी
पेपर बहुत विश्लेषणात्मक और तार्किक वाले आए। इतिहास, कॉमर्स, राजस्थान सहित अन्य विषयों के प्रश्नों को काफी विस्तार से पूछा गया। जिस भी अभ्यर्थी ने विस्तार से पढ़ा है, उनके लिए पेपर अच्छे कहे जा सकते हैं।
मीनू

Read More: Patrika Impact: दो साल बाद खुलेंगे नई बिल्डिंग के ताले, स्टूडेंट्स को होगा फायदा