7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS Mains 2023: 27 और 28 जनवरी को होगी आरएएस मेंस परीक्षा

आरएएस 2018 और 2021 मेंस परीक्षा में काफी दिक्कतें आई थीं। इनमें पेपर में तकनीकी त्रुटियां होने से कोर्ट केस तक हुए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
 RAS Mains conduct on 27-28th janaury 2024

RAS Mains conduct on 27-28th janaury 2024

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2023 की मुख्य परीक्षा 27 और 28 जनवरी को होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग केंद्रों का निर्धारण, पर्यवेक्षकों, केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति होगी।

आयोग ने बीती 1 अक्टूबर को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन किया। इसमें राज्य सेवा के 491 और अधीनस्थ सेवा के 481 पद (कुल 972) हैं। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 20 अक्टूबर को जारी किया था। इसमें 19 हजार 348 अभ्यर्थियों को आरएएस मेंस परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। आरएएस 2018 और 2021 मेंस परीक्षा में काफी दिक्कतें आई थीं। इनमें पेपर में तकनीकी त्रुटियां होने से कोर्ट केस तक हुए थे।

सीबीएसई जांच रहा दसवीं-बारहवीं विद्यार्थियों की सूची
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं-बारहवीं के नियमित और प्राइवेट विद्यार्थियों की सूची जांचने में जुटा है। बोर्ड स्कूल को त्रुटियां सुधार का अवसर भी दे सकता है। अगले वर्ष परीक्षा में 39 लाख से ज्यादा विद्यार्थी बैठेंगे।

बोर्ड प्रतिवर्ष सरकारी, निजी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन सूची स्कूल से मांगता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के मुताबिक 2024 में बारहवीं और दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के विषय, नाम, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम और अन्य सूचनाएं ऑनलाइन भरवाई जा चुकी हैं। अब विद्यार्थियों की सूची की जांच जारी है।

यों हो रही जांच

- विद्यार्थियों के विषय अथवा कोड- विद्यार्थी/माता-पिता के नाम की स्पेलिंग

- विद्यार्थियों की जन्मतिथि- संबंधित स्कूल का नाम और कोड

- नियमित अथवा प्राइवेट विद्यार्थी

यह हैं सीबीएसई के रीजन

अजमेर, प्रयागराज, दिल्ली ईस्ट, पंचकुला, पुणे, भोपाल, गुवाहाटी पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलूरू, चंडीगढ़, नोएडा, दिल्ली वेस्ट रीजन, विजयवाड़ा