
rpsc
RAS Exam- 2004 : अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य व अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 की तिथि का ऐलान बुधवार को कर दिया है। यह परीक्षा दो फरवरी 2025 (रविवार) को होगी। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 26 अक्टूबर 2025 को होगा। इसके अतिरिक्त कौशल नियोजन व उद्यमिता विभाग में समूह अनुदेशक/ सर्वेयर / सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-2 प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 9 नवम्बर 2025 को होगा। सभी परीक्षाएं रविवार को हाेंगी। आयोग प्रशासन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी करेगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 से
आरएएस भर्ती - 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
आरएएस भर्ती में 733 पद
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवा के 346 एवं अधीनस्थ सेवा के 387 सहित कुल 733 पदों पर भर्ती होगी। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी।
Updated on:
04 Sept 2024 08:45 pm
Published on:
04 Sept 2024 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, एक झटके में खत्म कर दिए 943 पद, जानें पूरा मामला

Ajmer News: अवैध एंट्री वसूली मामला, नसीराबाद बीजेपी मंडल अध्यक्ष निलंबित, ACB रिमांड पर पूछताछ जारी

