सांसद डॉ. रघु शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा जुमलों, झूठे वायदों पर सरकार चला रही है। इनके शासन में गरीब, किसान और आमजन बुरी तरह त्रस्त है। राफेल घोटाला, महंगाई की मार, विकास के झूठे दावे सरकार की नाकामी दिखाने के लिए काफी हैं। हर मोर्चे पर सरकार विफल साबित हुई है। शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर आ रहे हैं। यहां उनका स्वागत है, लेकिन पूरे देश और प्रदेश में हालात देखकर पीड़ा हो रही है।