2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

rohit sharma

Oct 21, 2018

rss

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को अजमेर में विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया। पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजमेर विभाग के गोसेवा प्रमुख देवाराम ने कहा कि आजादी के बावजूद देश के लोग अपने आप को पराधीन महसूस करते थे।  

rss

राष्ट्र जागरण के उदे्श्य को लेकर डॉ. बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। आज संघ इस कार्य में सफलता प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम विदेशियों की नकल कर हमारे परिवारवाद को तोड़ रहे है। परिवार व्यवस्था टीवी के हवाले हो चुकी है व लोग टीवी की संस्कृति के अनुरूप ढलते जा रहे है।

rss

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के नागरिकों को संस्कारित करने का कार्य विद्यालय से प्रारम्भ होता है। लेकिन किसी भी विद्यालय में चारित्रिक शिक्षा का पाठ्यक्रम नहीं है। साथ ही चरित्रवान शिक्षकों के अभाव में बच्चों का भी चारित्रिक पतन होता जा रहा है।  

rss

अध्यक्षता सेवानिवृत्त आई.ए.एस. शिवजीराम प्रतिहार ने की। इस मौके पर खण्ड संघचालक यशवन्त बेली भी मंच पर मौजूद रहे। ध्वज प्रणाम के पश्चात स्वयंसेवकों ने समवेत स्वर में संघ की प्रार्थना बोली। सम्मेलन के पश्चात पटेल मैदान से स्वयंसेवकों का विराट पथ संचलन निकाला गया।

rss

पथ संचलन का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर एवं रंगोली बनाकर भव्य स्वागत किया गया। संचलन के दौरान घोष वादन ने सबको आकर्षित किया।

rss

संचलन के सबसे अंत में खुली जीप में संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार व गुरूजी के चित्र लगे हुए थे।


बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़