30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस लाख विद्यार्थियों को मूल अंकतालिका का इंतजार

माशिबो ने अब तक नहीं की जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 24 Jun 2019, 6:39 PM IST

RBSE- Ten lakh students awaiting original marks

दस लाख विद्यार्थियों को मूल अंकतालिका का इंतजार

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं परीक्षा दे चुके दस लाख से अधिक विद्यार्थियों को मूल अंकतालिका का इंतजार है। परिणाम जारी किए 20 दिन से अधिक बीत चुके है लेकिन शिक्षा बोर्ड ने अब तक दसवीं परीक्षा की अंकतालिकाएं जारी नहीं की है।

दसवीं परीक्षा का परिणाम 3 जून को शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने बोर्ड मुख्यालय में जारी किया था। इस परीक्षा में कुल 10 लाख 98 हजार 132 विद्यार्थी बैठे थे। परीक्षा में 8 लाख 76 हजार 848 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए जबकि 81 हजार 22 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई थी। शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं परीक्षा की अंकतालिकाएं भी परिणाम घोघित होने की तिथि से लगभग एक माह बाद जारी की थी। सीनियर सैकं डरी विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम 15 मई को और सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम 22 मई को घोषित हुआ था। शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं की मूल अंकतालिकाएं विद्यार्थियों को 14 जून को जारी की थी।

विद्यार्थियों को मिलेगी उत्तरपुस्तिकाएं
बोर्ड संवीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतिलिपि भी ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में उनके सवालों के जवाब पर मिले अंक और कुल अंकों का मिलान भी कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से संवीक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को उनके मोबाइल पर परिणाम के बारे में भी जानकारी देगा।