3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नरों ने मचाया हड़कंप , सरेआम शर्मसार करने वाली जो करतूत उन्होंने की उसे देख कर आप भी दंग रह जाएंगे

नकली और असली की पहचान करने के चक्कर में किन्नरों ने जो हरकत भरे बाजार की उसे पढ़कर तो आप भी शर्मसार हो जाएंगे ,

2 min read
Google source verification
real transgenders beaten to duplicates because they were taking money to shopkeepers

नकली और असली की पहचान करने के चक्कर में किन्नरों ने जो हरकत भरे बाजार की उसे पढ़कर तो आप भी शर्मसार हो जाएंगे , इससे पहले भी शहर में एेसा हो चुका है जब इस तरह नकली बने किन्नर कि असली किन्नर ने जमकर ना केवल पिटाई की बल्कि उसके कपड़े भी सरेआम उतरवा दिए थे।

तीर्थनगरी के सदर बाजार में गुरुवार एक नकली किन्नर असली किन्नरों के हत्थे चढ़ गया। किन्नर रूबी बाई व सपना बाई ने बताया कि बिजयनगर से आया यह नकली किन्नर क्षेत्रवासियों से बधाई के नाम पर पैसे ऐंठने की फि राक में था। असली किन्नर उसकी जमकर पिटाई लगाई। पकड़े गए नकली किन्नरने बताया कि उनकी 5 से 6 लोगों की गैंग है जिसमें पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। पैसे की लालच में वह बधाई के नाम पर लोगों को ठगते हैं।

करते हैं बदसलूकी

शहरभर सहित तीर्थनगरी में भी नकली किन्नरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। कथित नकली किन्नर दुकानों एवं पुष्कर सरोवर के घाटों पर अवैध वसूली कर लोगों को परेशान करते हैं। कथित किन्नर दुकानदारों से 100 से 1000 रुपए तक वसूल कर रहे हैं। दुकानदार के मन करने पर यह नकली किन्नर उन्हें अपशब्द कहते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते है। अजमेर के मदार गेट क्षेत्र में भी रात भर कथित किन्नर आने जाने वालों पर फब्तियां कसते हैं व अश्लील हरकत करते हैं।

जान से मारने की धमकी
किन्नर रूबी, सपना, बिजली व संध्या ने बताया कि करीब 6 से 7 दिन पहले यह कथित नकली किन्नर उनकी हवेली तक पहुच गया। उसने असली किन्नरों को जान से मारने की धमकी व अगली बार दिखाई न देने की हिदायत भी दी। किन्नरों ने बताया कि यह कथित किन्नर हर समय नशे में रहता है व दो माह पूर्व इसे अजमेर में भी पकड़ा था जहां से वह भाग खड़ा हुआ। असली और नकली का आमना-सामना, जमकर पीटा

Story Loader