
अजमेर मंडल का रेल राजस्व में रिकॉर्ड प्रदर्शन
अजमेर. अजमेर रेल मंडल ने बिजनेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) और परिचालन व वाणिज्य विभाग सहित अन्य क्षेत्रों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही अजमेर मंडल ने कई लक्ष्य अर्जित कर लिए हैं।यात्री आय से 619, मालभाड़े से 950 करोड़ कमाए
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार डीआरएम राजीव धनखड़ के निर्देशन में अजमेर मंडल ने चालू वित्त वर्ष में 20 मार्च तक यात्री आय के रूप में 619.01 करोड़ रुपए हासिल कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसी तरह मालभाड़े से सर्वाधिक 925.50 करोड़ रुपए हासिल कर माल ढुलाई में एक करोड़ टन लोडिंग का लक्ष्य हासिल किया।रावत ने बताया कि टिकट जांच आय में भी चालू वित्त वर्ष में अब तक का सर्वाधिक फरवरी-2023 तक 13.54 करोड़ व पार्किंग राजस्व से 1.68 करोड़ रुपए हासिल किए। गैर-किराया आय में मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में फरवरी तक 3.56 करोड़ हासिल किए हैं।
एक नजरमद आय (करोड़ रुपए में)
कुल आय 1674.28
यात्री आय 619
मालभाड़ा 925.50
पार्किंग 1.68
गैर किराया 3.56
Published on:
25 Mar 2023 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
