
revenue board news
रेवेन्यू बोर्ड में पदस्थ हैं दायमा, मुख्यमंत्री ने नवाजा
अजमेर. सांख्यिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सांख्यिकी दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजस्व मण्डल के सांख्यिकी अधिकारी रमेश कुमार दायमा को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सम्मानित किया।
उत्कृष्ट कार्य निष्पादन पर नवाजा
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर संस्थान जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सांख्यिकी अधिकारी रमेश कुमार दायमा को प्रो. पीसी महालनोबिस अवार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि दायमा ने कृषि सांख्यिकी में प्रदेश भर में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दायमा ने राज्य में उत्पादन, उत्पादकता, फसल कटाई प्रयोग आयोजना, जिंसवार, फोरकास्ट आदि के आंकड़े समय पर सम्पादित कर राज्य एवं केन्द्र सरकार को आयात-निर्यात नीति के लिए उपलब्ध कराए।
Updated on:
29 Jun 2025, 11:19 PM IST
Published on:
29 Jun 2025, 11:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.