30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Roop chaturdashi : रूप चौदस पर कल निखरेगा सौंदर्य

ब्यूटी पार्लर में दो दिन पहले से ही रौनक, ब्यूटी पार्लरों पर भी इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 24 Oct 2019, 10:43 PM IST

,

Roop chaturdashi : रूप चौदस पर कल निखरेगा सौंदर्य,Roop chaturdashi : रूप चौदस पर कल निखरेगा सौंदर्य

अजमेर.

रूप चौदस यानी रूप को निखारने का दिन। यह पर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव के बीच में मनाए जाने वाला पर्व है। धरतेरस के अगले दिन चतुर्दशी पर यह मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं में सौंदर्य निखार को लेकर विशेष उत्साह रहता है।

इस बार भी शहर में महिलाओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्यूटी पार्लरों पर भी इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रूप चौदस शनिवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर दो दिन पहले से ही ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ दिखाई देने लगी है।

एडवांस और ऑनलाइन बुकिंग भी

ब्यूटी पार्लर में रूप चौदस पर मिलने वाली भीड़ से बचने के लिए इन पर एडवांस और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है। हालात यह हैं कि बुधवार से ही ब्यूटी पार्लर आबाद नजर आ रहे हैं। गुरुवार को भी इन पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी, वहीं शुक्रवार और शनिवार के लिए भी एडवांस बुकिंग कराए जाने की बात सामने आई।

इनमें रहता है अधिक रुझान

महिलाओं में फेशियल, क्लीन अप, वैक्स, हेयर स्पा, हेयर स्टाइल, हेयर स्टे्रटिंग, हेयर कलरिंग, मेडिक्योर, पेडिक्योर, आईब्रो, मेकअप, वनडे हाइलाइटिंग का विशेष क्रेज रहता है। वैशाली नगर जनता कॉलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका रेखा दुबे ने बताया कि रूप चौदस की बुकिंग कई महिलाओं की ओर से करीब तीन दिन पहले ही करा दी गई हैं।

कुछ ने भीड़ से बचने के लिए दो दिन पहले ही ब्यूटी पार्लर पहुंचना मुनासिब समझा। ऐसे में हालात यह रहे कि पार्लर पर पांच जनों का स्टाफ भी कम पड़ता दिखा।

500 से 3500 रुपए तक का पैकेज

ब्यूटी पार्लर पर सौंदर्य निखार के लिए 500 से लेकर 3500 रुपए तक का पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है। इन पर कई जगह छूट भी दी जा रही है। यहां तक कि एडवांस बुकिंग पर भी रियायत का प्रावधान रखा गया है।

रूप चतुर्दशी का महत्व

पांच दिवसीय दीपोत्सव के बीच के पर्व रूप चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी या यम चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन यम पूजन किया जाता है तथा 14 दीपक जलाए जाते हैं। माना जाता है कि यम पूजन से अकाल मृत्यु या नरक में जाने का भय नहीं रहता तथा पापों से मुक्ति मिलती है। यह सौंदर्य में वृद्धि का दिन माना गया है।

यह बरतें सावधानी

सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अच्छी गुणवत्ता की काम में लें

शरीर को नुकसान देने वाले केमिकलों के प्रयोग से बचें

ऐसा मेकअप कराएं, जो आपके व्यक्तित्व के अनुकूल लगे

जहां तक संभव हो हर्बल प्रोडेक्ट ही इस्तेमाल करें

सुरक्षा कारणों से पहचान के पार्लर पर ही जाएं