6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC: सब इंस्पेक्टर बनने का इंतजार, नजरें हैं रिजल्ट पर

आयोग को जारी करना है परिणाम। कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं।

2 min read
Google source verification
rpsc interview result

rpsc interview result

अजमेर.

राजस्थान लोक आयोग में उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर 2016 के साक्षात्कार जारी हैं। बीते डेढ़ महीने से जारी साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। आयोग के परिणाम जारी करने के बाद कामयाब अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर बन सकेंगे।

आयोग में बीती 8 जुलाई से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार प्रारंभ हुए थे। पहली पारी में सुबह 9 और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से साक्षात्कार कराए गए। आयोग के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं।

चार साल बाद पूरी होगी भर्ती
उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुई है। आयोग ने वर्ष 2016 को पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें उपनिरीक्षक (एपी) के 147, उपनिरीक्षक (आई.बी.) के 65 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 114 और उप निरीक्षक एमबीसी के 4 पद (कुल 330) शामिल थे। पदों में बढ़ोतरी को लेकर 10 से 12 शुद्धिपत्र निकालने पड़े।

अब रिजल्ट का इंतजार
आयोग ने 511 पदों के लिए 7 अक्टूबर 2018 को परीक्षा कराई। अब यह भर्ती अंजाम तक पहुंचेगी। अभी भी पुलिस महानिदेशालय ने गृह विभाग को 227 पद बढ़ाने की अनुशंषा की है। इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

विद्यार्थियों को दीं किताबें-गैजेट्स, ताकि नहीं रुके पढ़ाई

रक्तिम तिवारी/अजमेर. कोविड-19 के चलते देशभर में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी भले छह महीने से बंद हैं। इसके बीच कई एजुकेटर्स मददगार बनकर सामने आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी है। कई शिक्षकों ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें-गैजेट्स मुहैया कराए हैं। ताकि उनकी पढ़ाई में दिक्ततें नहीं हो।

कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी परिसर छह महीने से लॉकडाउन हैं। बदले हालात मेंऑफलाइन कक्षाएं संभव नहीं है। लेकिन एजुकेटर्स और विद्यार्थियों ने खुद ही घरों को लर्निंग और स्किल सेंटर में तब्दील कर लिया है।

पहले पढ़ते टॉपिक, फिर बनाते वीडियो
एसपीसी-जीसीए के केमिस्ट्री के रीडर डॉ. अलोक चतुर्वेदी पिछले ढाई महीने ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। वे रोजाना सुबह पहले खुद टॉपिक को पढ़कर हिंदी और अंग्रेजी में नोट्स बनाते हैं। उसके बाद खुद पीपीटी, वीडियो बनाकर कॉलेज ग्रुप और विद्यार्थियों के वॉट्सएप ग्रुप में अपलोड कर रहे हैं। इ