30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुरन्त भरिए यह ऑनलाइन फार्म, वरना नहीं बन पाएंगे आप पुलिस ऑफिसर

www.patrika.com/rajastjhan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Sep 2018, 8:15 AM IST

Rpsc will declare RAS-PRE 2018 exam result soon

rpsc exam 2018

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांड भर्ती-2016 के तहत एसएसओ-आईडी से नए ऑनलाइन आवेदन जारी है। अभ्यर्थी सोमवार तक आवेदन कर सकेंगे।

सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों की भर्ती परीक्षा-2016-17 के तहत 7 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2016 तक तथा 3 अप्रेल एवं 25 जुलाई 2018 को शुद्धि पत्र के तहत भी ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में राजस्थान लोक सेवा अयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे, उन्हें अब एसएसओ आईडी रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से फिर से नवीन ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। अभ्यर्थी पुराने आवेदन क्रमांक की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से ले सकेंगे।

रुक-रुक कर बरसते रहे भादौ के बादल

भादौ की घटाओं ने सोमवार को भी बौछारें छोड़ी। रुक-रुक कर बरसात होती रही। बारिश और बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक रही। जाते मानसून में इंद्रदेव की मेहरबानी हुई।

शनिवार और रविवार को तरबतर करने वाली घटाओं ने सोमवार को भी बौछारें छोडऩा जारी रखा। कहीं तेज तो कहीं फुहारें पड़ी। कई क्षेत्रों में सडक़ों-नालों में पानी बहता रहा। अल सुबह से हल्की टपका-टपकी का दौर चला। वैशाली नगर, शांतिपुरा, आनसागर लिंक रोड और आसपास के इलाकों में भी फुहारें गिरी। इससे सडक़ें गीली हो गई। जिले के कायड़, लोहागल रोड, घूघरा घाटी, जयपुर रोड, सिविल लाइंस सहित अन्य इलाकों में भी बीते दिनों में झमाझम बरसात हुई।

सडक़ों पर भरा पानी
शनिवार रात और रविवार को हुई बरसात से कई जगह सडक़ों पर पानी भरा नजर आया। जयपुर रोड पर भूणाबाय, राजस्थान लोक सेवा आयोग के आसपास सडक़ पर तरणताल बन गया। यही हाल पुलिस लाइन, सिविल लाइन्स रोड पर दिखा। इसके अलावा नालों और नालियों से उफतना पानी भी सडक़ों पर भर गया। शहर के फायसागर रोड, माकड़वाली रोड और अन्य इलाकों में तेज फुहारें ही पड़ी। कुछेक क्षेत्रों में रुक-रुक कर टपका-टपकी हुई।

कौशल शिक्षा और तकनीकी ज्ञान बहुत जरूरी

कौशल शिक्षा और तकनीकी ज्ञान बहुत जरूरी है। इसके बिना शैक्षिक उन्नयन संभव नहीं है। लेकिन अध्ययन- अध्यापन में नवाचार, शोध अभिरुचि और समयानुकूल बदलाव भी होने चाहिए। यह बात उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कही।