
RPSC: Many Exam and Interviews from september to november
राजस्थान लोक सेवा आयोग में अक्टूबर-नवम्बर में परीक्षाओं और साक्षात्कार का दौर चलेगा। इसके अलावा कई अन्य परीक्षाओं की तिथियां तय होंगी। नव सृजित 19 जिलों में भी परीक्षाओं के आयोजन से आयोग की व्यस्तता बढ़ेगी। इनमें सबसे अहम आरएएस- 2023 प्रारंभिक परीक्षा शामिल है।
अब 50 जिलों में परीक्षा
आयोग अब तक 7 संभाग और 33 जिला मुख्यालयों पर ही परीक्षा कराता रहा है। राज्य में अब 50 जिले और 10 संभाग मुख्यालय हो गए हैं। लिहाजा केंद्रों की संख्या और संसाधन भी बढ़ाने होंगे, हालांकि अभ्यर्थियों को सहूलियत होगी।
जारी हैं आरएएस के साक्षात्कार
आरएएस-2021 के साक्षात्कार का दौर जारी है। फिलहाल तीसरे चरण के साक्षात्कार 6 सितम्बर तक होंगे। इसके बाद 11 से 27 सितम्बर तक चौथे चरण के साक्षात्कारों का आयोजन होगा। मालूम हो कि आरएएस 2021 के साक्षात्कार 988 पदों पर भर्ती के लिए कराए जा रहे हैं।
आगामी परीक्षाएं-साक्षात्कार
साक्षात्कार मत्स्य विकास अधिकारी-2019 : 20 सितम्बर
साक्षात्कार सहायक मत्स्य विकास अधिकारी : 21-22 सितम्बर
साक्षात्कार कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक 2022 : 11-12 सितम्बर
आरएएस-2023 प्री परीक्षा : 1 अक्टूबर (905 पद)
कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2023 : 4-5 नवम्बर (140 पद)
इनकी तिथि निर्धारण बाकी
सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा-2023 : (1913 पद)
खोज-उत्खनन अधिकारी-संग्रहाध्यक्ष-2023 (10 पद)सहायक अभियंता यांत्रिक भर्ती-2023 : (12 पद)
3293 अभ्यर्थी विचारित सूची में शामिल
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत सामाजिक विज्ञान विषय की विचारित सूची जारी की है। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सामाजिक विज्ञान की लिखित परीक्षा बीते वर्ष 21 दिसंबर और इस वर्ष 30 जुलाई को हुई थी। इसके तहत टीएसपी क्षेत्र में 379 और एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र की सूची में 2914 अभ्यर्थियों को विचारित सूची में शामिल किया गया है। यह सूची चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थता सुनिश्चित करने के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी की गई है। दस्तावेज जांच काउंसलिंग में होगी।
Published on:
01 Sept 2023 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
