
अजमेर/पत्रिका.RAS pre exam 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग के आरएएस-2023 प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर को होगा। आयोग के लिए त्रुटिरहित पेपर निर्माण, पेपर सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राज्य सेवा में 424 एवं अधीनस्थ सेवा में 481 पदों पर भर्ती होगी। आयोग को 6 लाख 97 हजार 51 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिलेवार केंद्रों का निर्धारण और अन्य तैयारियां सितंबर तक पूरी की जाएंगी। सभी जिलों में कलक्टर-एसपी से व्यापक चर्चा की जाएगी।
गुणवत्ता युक्त पेपर पर जोर
पिछली आरएएस प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में कई बार प्रश्नों पर विवाद हो चुक हैं। लिहाजा आयोग का गुणवत्ता युक्त पेपर पर ज्यादा जोर है। विषयवार विशेषज्ञों को भी निर्देश दिए गए हैं ताकि तथ्यात्मक और सारगर्भित प्रश्न पूछे जा सकें। जानबूझकर तकनीकी गलती करने और आयोग को नुकसान पहुंचाने वाले विशेषज्ञों को डिबार किया जाएगा।
बीते 10 साल में बैठे परीक्षार्थी
आरएएस 2013: 1 लाख 71 हजार 571
आरएएस 2016: 3 लाख 36 हजार 721
आरएएस 2018: 3 लाख 76 हजार 762
आरएएस 2021: 3 लाख 20 हजार 34
Published on:
10 Aug 2023 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
