28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर आगार की पुरानी बसों का कायाकल्प कार्य शुरू

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 21 Jun 2025, 11:24 PM IST

rsrtc news

rsrtc news

मेरी बस मेरी जिम्मेदारी अभियान

अजमेर.राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के "मेरी बस मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत अजमेर आगार की लगभग करीब 60 से अधिक बसों की काया पलट का कार्य 80 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। बसों का कलर, सीटों की मरम्मत व अन्य अपडेटेशन किया जा रहा है। मरम्मत और सौन्दर्यकरण से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

अजमेर डिपो के मुख्य प्रबंधक महेन्द्र सिंह गोठियाना ने बताया कि निगम मुख्यालय जयपुर की ओर से शुरू किए इस अभियान को निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह व प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर अजमेर डिपो की 50 प्रतिशत बसों को अपडेट किया गया है।इसमें कलर, सीटें, वाहन की बॉडी, सफाई, टायर, हेडलाइट पैनिक बटन, शीशों की जांच, इंजन स्टार्ट आदि के साथ हेल्पलाईन नंबर अंकित करना शामिल हैं। राजस्थान परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक महोदय पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में जागरूकता अभियान के साथ व्यवस्था सुधार से अजमेर के संभागीय केन्द्रों में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रोडवेज बसों की छवि अन्य राज्यों में बेहतर बनाने के लिए अजमेर डिपो प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद यह कार्य शुरू किया है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग