
नसीराबाद. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने 4 साल तक तो इस क्षेत्र की सुध नहीं ली, अब लोकसभा उपचुनाव आया तो भ्रमित करने के लिए लुभावनी घोषणाएं कर रही है। पायलट जीडी टावर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा, नाथूराम सिनोदिया, श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्रसिंह गुर्जर, देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया ने भी संबोधित किया। मोहम्मद हुसैन खान, गंगादेवी, रामस्वरूप चौधरी, राकेश पारीक, महमूद खान, पार्षद सीमा बोयत आदि मौजूद रहे। अजमेर से देहात उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, मुबारक अली चीता सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
पायलट को सुनाई व्यथा
देरांठू. पायलट नसीराबाद बाईपास से गुजरते समय देरांठू चौराहे बाईपास पर रुके। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं पायलट को सुनाई। जन समाज सेवा संस्था प्रदेशाध्यक्ष जीवराज जाट ने बताया कि डेयरी कृषकों से दूध खरीदकर उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। कृषि कनेक्शनों के लिए किसान भटक रहे हैं। देरांठू डेयरी संचालक बुद्धराम जाट ने भी सरकारी दुग्ध उत्पादक डेयरी से जुड़ी समस्याएं बताई। इस दौरान नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर, महेन्द्र सिंह गुर्जर आदि साथ थे।
सावर. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट बुधवार दोपहर बाद सावर क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।
पूर्व प्रधान भूपेन्द्रसिंह शक्तावत ने बताया कि पायलट बुधवार को 2 बजे गुलगांव व 3 बजे सावर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शक्तावत, जयकिशन कहार, नरपतसिंह राठौड़, मानसिंह, प्रतापकुमार कहार, सकराम कहार, नानाराम कहार, श्रीकिशन कहार, धन्नालाल कहार, सोराज कहार, महेन्द्र कहार, मिश्रीलाल कहार, दुर्गालाल कहार, मनोज कहार, रामचन्द्र कहार, हेमराज कहार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांवों मेंजनसम्पर्क कर पायलट की सभा में शामिल होने का न्योता दिया। कार्यकर्ताओं ने गांवों मेंजनसम्पर्क कर पायलट की सभा में शामिल होने का न्योता दिया।
Published on:
27 Dec 2017 08:51 am

