3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

वीडियो- सारा अली खान गांव में पहुंच बच्ची को खिलाती हुई आई नजर, विक्की कौशल भी रहे साथ

Sara Ali Khan and Vicky Kaushal in ajmer

Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

May 21, 2023

अजमेर. बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार को अजमेर पहुंची। उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। इसके बाद वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ जिले के नसीराबाद के पास स्थित गांव रामसर में एक ग्रामीण परिवार के घर पहुंची। यहां दोनो करीब दो सौ लोगों के इस परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची को भी गोद में खिलाया। सारा को अपने पास पाकर ग्रामीण खुश हो गए।
सेल्फी लेने की होड़
इससे पहले सारा के अजमेर पहुंचने पर यहां इस दौरान दरगाह और आस-पास के इलाकों में प्रशंसक उमड़े। सारा अली के साथ सेल्फी लेने और मुलाकात के लिए लोगों में होड़ नजर आई।
फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ
सारा अली खान ने गरीब नवाज के मजार शरीफ पर मखमली चादर और गुलाब के फूल पेश किए। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके, जरा बचके की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। खादिम सैयद नदीम अली मोइनी ने जियारत कराई। खादिम कुतुबुद्दीन सखी भी मौजूद रहे।