2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की मौत के बाद देखें कैसे बिताई परिवार ने रात

सदमे में परिवार, वद्धा मां, पत्नी व बच्चों को नहीं हो रहा विश्वास

2 min read
Google source verification
युवक की मौत के बाद देखें कैसे बिताई परिवार ने रात

युवक की मौत के बाद देखें कैसे बिताई परिवार ने रात

अजमेर. रात करीब 11 बजे घर के कमरे में करीब 80 वर्षीय मां और उसके पास बैठी बहू (मृतक की पत्नी) और बच्चे की हालत देख हर किसी की आंखों में आंसू थे। वृद्धा मां की तबियत बिगड़ नहीं जाए इसलिए पूरे परिवार ने हिम्मत रखी। आसपास व परिवार की महिलाएं भी ढांढस बंधाती मिली।

क्रिश्चयनगंज में इंदिरा कॉलोनी के पास ही पहाड़ी पर बसी बस्ती में पत्रिका टीम पहुंची तो अंधेरा छाया हुआ मिला। छोटे व संकरे रास्ते से मृतक ब्रजेश मेहरा के घर पहुंचे तो कमरे में मृतक बृजेश की करीब 80 वर्षीय मां भंवरी, पत्नी सोनू मेहरा, बेटी कृष्णा (17), बेटा अजय (14) बैठे मिले। छोटा बेटा संजय (12) लेटा हुआ था। आंखों में आंसू व फफकती बेटी ने भी हिम्मत रखी, ताकि रात में दादी की तबियत नहीं बिगड़ जाए। बेटी कृष्णा ने बताया कि वह दसवीं में पढ़ती हैं। परिवार में शादी होने के कारण सुबह से ही सभी गए हुए थे। हमें तो वहां से अभी बुलाया गया लेकिन पता नहीं क्या हुआ। मेरे पापा के साथ क्या हुआ? वे कल ही निवाई से काम करके आए तो उनकी जेब में रुपए भी थे।

पत्नी घरों में दिनभर साफ-सफाई का काम करके करती थी मदद

मृतक की बेटी कृष्णा व परिजन महिलाओं ने बताया कि ब्रजेश की पत्नी कुछ बंगलों व घरों में साफ-सफाई आदि काम करके आजीविका चलाने में मदद करती थी। सुबह से शाम तक कुछ काम करके जो कुछ मिलता वह परिवार में लगाती थी। मृतक की पत्नी सदमे से ही नहीं उभरी। आसपडौस की महिलाओं ने बताया कि वृद्धा भंवरी देवी के अब छह में से एक बेटी ही जीवित है। अपने कलेजे के टुकड़े की मौत की सूचना ने उन्हें झकझोर दिया। महिलाएं भी यह कहती मिली कि अब छोटे-छोटे बच्चों का क्या होगा? इनके भविष्य की चिंता सता रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग