
illegal liquor business
अजमेर.
आबकारी निरोधक दस्ते ने रविवार रात आदर्श नगर बालूपुरा और किशनगढ़ के राजारेड़ी में अवैध शराब पैकिंग की फै क्ट्रियां पकड़ी। यहां हरियाणा निर्मित अवैध शराब को राजस्थान मार्का की बोतल, ढक्कन लगा वैध बनाकर विधानसभा चुनाव में खपाने की तैयारी चल रही थी।
आबकारी दस्ते ने तीन जनों को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपित मौके से भागने में सफल हो गया। दस्ते ने बालूपुरा व राजारेड़ी से भारी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन व शराब बरामद की है।
जिला आबकारी अधिकारी भगवतसिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर से अवैध शराब की खेप आने की सूचना मिलने पर आदर्शनगर के पास नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक आई कार का पीछा किया। कार बालूपुरा क्षेत्र में एक मकान में पहुंची, जहां कोल्ड ड्रिंक की फै क्ट्री संचालित थी।
दस्ते ने किशनगढ़ ढाणी पुरोहितान हाल सुमेरनगर मदनगंज निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र हरेन्द्रसिंह रावत, उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद रदोली हाल आदर्शनगर बालूपुरा निवासी विरेन्द्रकुमार उर्फ लालू पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया। उनकी कार से शराब की खाली बोतलें व ढक्कन बरामद किए।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपित खाली बारदाना जोधपुर से लेकर आए थे। उनकी निशानदेही पर आबकारी दस्ते ने किशनगढ़ के राजारेड़ी क्षेत्र में देर रात एक मकान में दबिश दी। यहां से जयपुर हाल किशनगढ़ राजारेड़ी निवासी भगवानसिंह पुत्र बन्नेसिंह को गिरफ्तार किया जबकि उसका बेटा किशनसिंह भाग गया। यहां आबकारी दस्ते ने खाली बोतल व ढक्कन व अवैध शराब बरामद की।
Published on:
11 Nov 2018, 7:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.