3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video…रोडवेज बसों का टोटा, बसों की छत पर बैठ कर यात्रा करने को मजबूर ग्रामीण

जोखिम भरा सफर : बढ़ा यात्री भार

Google source verification

अरांई (अजमेर). अरांई क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज बसों की भारी कटौती के बाद यात्री भार बढ गया है। यात्री अपनी जान हथेली पर रख कर यात्रा करने काे मजबूर हैं। रोडवेज की ओर से नई बसें नहीं खरीदने एवं चालक एवं परिचालकों की कमी से अरांई मालपुरा मार्ग पर बसों की संख्या आधी रह गई है। इससे बसों में यात्री भार भी दोगुना हो गया है। यात्रियों को बसों की छतों पर यात्रा करना पड रहा है। अरांई से गुजरने वाली सभी बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा हाेने से अब यात्रा में जान माल का खतरा बढ गया है। बसों की संख्या बढाने के लिए बार बार मांग करने के बावजूद बसों की संख्या बढने की बजाय कम हो रही है। इससे समस्या बढ़ती जा रही है।

ऊपर-नीचे ठसाठस

अरांई क्षेत्र में बसों की कमी के बाद रोडवेज बसों में यात्री भार में बढोतरी होने से बसे ऊपर नीचे ठसाठस भरी हुई आ रही है। अरांई मालपुर मार्ग पर सड़क का कार्य चलने से यात्रियों की जान खतरे में है। जान जोखिम में डाल कर ग्रामीण बसों में यात्रा कर रहे हैं। इस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे क्षेत्र में बडी दुर्घटना होने की आंशका बनी हुई है। प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है।