30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : जब बहनों ने सजाई राखी से भाई की कलाई तो भाई ने भी दिए उपहार
Play video

video : जब बहनों ने सजाई राखी से भाई की कलाई तो भाई ने भी दिए उपहार

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 27 Aug 2018, 8:10 PM IST

किशनगढ़ . बहनों ने अपने भाईयों के राखी बांधी, तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर श्रद्धा और उत्साह के साथ रक्षाबंधन का पर्व बनाया गया। भाईयों ने बहनों को नकद राशि और उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। यह क्रम सुबह से लेकर देरशाम तक चलता रहा। पर्व के चलते सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले चहल-पहल अधिक रही। इसके कारण वाहन चालकों के भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

बाजारों में उमड़ी भीड़

 

राखी के पर्व के चलते बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए पहले ही खरीददारी कर ली, लेकिन मिठाई, नारियल और फल आदि की खरीददारी नहीं करने के कारण रविवार को मिठाई की दुकानों भीड़ रही। सर्वाधिक घेवर की बिक्री हुई। घरों में मिठाई के साथ पकवानों का आनंद लिया गया।

 

मैसेज भेजकर तो फोन पर दी शुभकामनाएं

बहनों ने दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने भाईयों को डाक एवं कोरियर के माध्यम से पहले ही राखियां भेज दी। बहनों अपने भाईयों को और भाईयों ने अपनी बहनों को मैसेज भेजकर राखी की शुभकामनाएं दी।