5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखिये निंबार्क पीठाधीश्वर के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा पूजन व कलश यात्रा के साथ  मंदिर का पाटोत्सव

पुष्कर के प्राचीन श्री रंगनाथ वेणुगोपाल मंदिर में भागवत पुराण पूजन अभिषेक के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में श्रद्धालुओ का उमड़ा सैलाब ।    

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jul 09, 2019

पुष्कर . निंबार्क पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण देवाचार्य श्री जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा पूजन करके विशाल कलश यात्रा के साथ गिरधर गोपाल मीरा बाई मंदिर का पाटोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया इससे पूर्व पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण देवाचार्य ने पुष्कर के पुराने रंगनाथ वेणुगोपाल भगवान के मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना अभिषेक किया तथा श्रीमद्भागवत पुराण पूजन किया। इसी के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक एवं आयोजन संयोजक दिनेश पंडित पाराशर की ओर से भागवत कथा सिर पर रखी गई।

पुराने रंगनाथ मंदिर से श्री जी महाराज के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई । 501 महिलाओं के कलश धारण किए राधे राधे कृष्ण कीर्तन के साथ बैंड बाजों के साथ निकली यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार होते हुए गऊघाट तक पहुंची। सलेमाबाद पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज ने भगवान श्री पुष्करराज की पूजा-अर्चना की । इसके बाद यह यात्रा ब्रह्म चौक होती हुई मीरा के आराध्य गिरधर गोपाल मंदिर पहुंची ।यह मंदिर सलेमाबाद पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज के आराध्य का विशाल मंदिर है यहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ।

मंदिर में पहुंचते ही श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज ने भगवान गिरधर गोपाल, निंबार्काचार्य परशुराम देवाचार्य का अभिषेक पूजन अर्चन किया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर भक्ति व श्रद्धा का समरस बरसा आगे आगे लाल चुनरी व कलश धारण किए महिलाएं संकीर्तन करते हुए चल रही थी उनके ठीक पीछे सलेमाबाद पीठाधीश्वर श्री श्याम शरण देवाचार्य जी अपने शिष्यों के साथ राधे राधे संकीर्तन के साथ चल रहे थे कस्बे वासियों ने इस कलश यात्रा का जगह-जगह गुलाब के पुष्प वर्षा कर स्वागत किया पुष्कर के मुख्य बाजार में फूलों की चादर बिछ गई।