30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्व मंडल को मिली लाइफ लाइन, मेंबर्स बढऩे से होंगे ये काम

अब 6 सदस्यों की नियुक्ति के पद आरएएस कोटे के सदस्यों की संख्या 10 हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Apr 2019, 8:44 AM IST

members appoint in revenue board

members appoint in revenue board

अजमेर.

राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 6 वरिष्ठ अधिकारियों को राजस्व मंडल में सदस्य नियुक्त कर दिया है। राजस्व (गु्रप-1) विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय मलहोत्रा ने इनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

आरएएस अधिकारी करण सिंह, नत्थूराम, सुनील कुमार शर्मा, हरिशंकर गोयल, सुरेन्द्र माहेश्वरी तथा रामनिवास जाट को राजस्व मंडल में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त से अनुमति ली गई है। नत्थूराम टेक्स बोर्ड में नियुक्त है जबकि हरिशंकर गोयल राज्य चुनाव आयोग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आरएएस सदस्यों के पद भरे
राजस्व मंडल में सदस्यों के कुल 20 पद हैं। इनमें आईएएस कोटे के 5, आरएएस कोटे के 11, न्यायिक कोटे के 2 तथा वकली कोटे के दो पद हैं। आईएएस व न्यायिक कोटा भरा हुआ है। जबकि वकील कोटा पूरी तरह से रिक्त है। आरएएस कोटे के 7 पद रिक्त चल रहे थे। अब 6 सदस्यों की नियुक्ति के पद आरएएस कोटे के सदस्यों की संख्या 10 हो गई है।