अजमेर. पानी आगे से ही कम आ रहा है. . कारण पता नहीं। फोन भी उठा कर रख देते हैं। विभाग में कोई सुनवाई करने वाला नहीं। पेयजल आपूर्ति को लेकर गुलाबबाड़ी मिस्त्री मौहल्ला क्षेत्र में गड़बड़ाई जलापूर्ति को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा।
दफ्तर पहुंचे क्षेत्रवासीक्षेत्रवासी रविवार सुबह 10 बजे गुलाबबाड़ी-मदार रेलवे फाटक के पास स्थित जलदाय विभाग के दफ्तर जा पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
लंबे समय से परेशानी
पार्षद शीलम बैरवा ने बताया कि लोगों ने पिछले काफी समय से कम प्रेशर से पानी आने की शिकायत की थी। अधिकारियों व कर्मचारियों से जब भी पानी के बारे में पूछते हैं तो जवाब मिलता है कि आगे से आपूर्ति नहीं है। कम प्रेशर को लेकर कोई जवाब नहीं होता। फोन करते हैं तो फोन उठाकर रख देते हैं। जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत की जाएगी।
समय पर आपूर्ति नहींजब भी फोन करते हैं आगे से आपूर्ति नहीं आने का बहाना लिया जाता है। एक घंटे भी सप्लाई नहीं की जाती। शिकायत करने पर कहते हें कि टंकी खाली हो गई है। बिल नियमित लेते हें लेकिन आपूर्ति पांच से छह दिन में करते हैं। समय भी तय नहीं है। कभी सुबह कभी रात्रि में आपूर्ति कर दी जाती है।
शिवानी, क्षेत्रवासी
पार्षद शीलम बैरवा ने बताया कि लोगों ने पिछले काफी समय से कम प्रेशर से पानी आने की शिकायत की थी। अधिकारियों व कर्मचारियों से जब भी पानी के बारे में पूछते हैं तो जवाब मिलता है कि आगे से आपूर्ति नहीं है। कम प्रेशर को लेकर कोई जवाब नहीं होता।